Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

वीडियो: सनथ जयसूर्या का बेटा भी मैदान पर आने को तैयार, शानदार है बल्लेबाजी तकनीक

सनथ जयसूर्या किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। श्रीलंका के पूर्व सलामी बल्लेबाज जयसूर्या अपनी विस्फोटक पारियों के लिए मशहूर थे। भारतीय टीम से उनका कुछ खास ही लगाव रहा है। उनका सबसे बड़ा टेस्ट और वनडे स्कोर भारत के खिलाफ ही आया था।

तैयार हो रहे जूनियर जयसूर्या 

सीनियर जयसूर्या के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में धमाल मचने के बाद अब उनके बेटे ने भी बल्ला थाम लिया है। उनके बाटे का नाम रेणुका जयसूर्या है और उन्होंने क्रिकेट का गुड़ सीखना शुरू कार दिया है।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें सनथ अपने बेटे को नेट प्रैक्टिस करवा रहे हैं। इसमें सबसे गौर करने वाली बात है कि रेणुका भी बाएं हाथ के ही बल्लेबाज हैं।

Dad N Son!What a unique video!#Admin_Mahesh

Gepostet von Sanath Jayasuriya am Mittwoch, 25. Juli 2018

 

कई पूर्व क्रिकेटर के बेटे मैदान पर उतर चुके हैं 

रेणुका के अलावा कई ऐसे पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर के बेटे हैं वो मैदान पर उतर चुके हैं। इसमें सबसे बड़ा नाम सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर का है। वह भारत की अंडर-19 टीम का हिस्सा भी हैं। इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव वॉ के बेटे ऑस्टिन वॉ और दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज मखाया एंटिनी के बेटे थांडो ने इसी साल अंडर-19 विश्वकप खेला है। वहीं राहुल द्रविड़ के बेटे समित द्रविड़ भी स्कूल क्रिकेट में धमाल मचा रहे हैं।

ऐसा रहा था सनथ जयसूर्या का करियर 

बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाज के रूप में अपने करियर की शुरुआत करने वाले जयसूर्या एक समय छठ्ठे और सातवें क्रम पर बल्लेबाजी करते थे। सलामी बल्लेबाज बनाए जाने के बाद उनका करियर पूरी तरह अलग हो गया। 1996 विश्वकप में वह श्रीलंका की जीत के हीरो थे।

जयसूर्या ही वह बल्लेबाज हैं, जिसने वनडे क्रिकेट में शुरूआती पॉवरप्ले में भी ताबरतोड़ बल्लेबाजी की शुरुआत की थी। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उनके नाम 20 हजार से ज्यादा रन हैं और 440 विकेट भी हैं। इसी वजह से उनकी गिनती क्रिकेट के सबसे बड़े ऑलराउंडर में की जाती है।

The post वीडियो: सनथ जयसूर्या का बेटा भी मैदान पर आने को तैयार, शानदार है बल्लेबाजी तकनीक appeared first on SportzWiki Hindi.