Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

भारतीय कप्तान विराट कोहली ने गोल्ड मेडलिस्ट हिमा दास को दिया खास गिफ्ट

England face Kuldeep well and created the difference: Kohli

भारत के कप्तान विराट कोहली हमेशा से अन्य खेलों को भी समर्थन करते हुए नज़र आते है. ऐसा ही कुछ नज़ारा आज देखने को मिला.

कोहली ने आज आईएएएफ विश्व अंडर-20 एथलेटिक्स चैंपियनशिप की 400 मीटर दौड़ स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीतने वाली हिमा को जीत की बधाई दी.

कोहली ने ट्वीटर पर दी बधाई

आईएएएफ विश्व अंडर-20 एथलेटिक्स चैंपियनशिप की 400 मीटर दौड़ स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीतने वाली हिमा को बधाई देते हुए कोहली ने ट्वीट किया कि बेहद शानदार उपलब्धि! भारत की ओर से अंडर-20 एथलेटिक्स चैंपियनशिप की 400 मीटर दौड़ स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीतने पर बधाई.पूरे देश को आप पर नाज़ है.

गौरतलब है कि ऐसा पहली बार नही हुआ है कि कोहली इस तरह भी फुटबॉल के लिए सुनील छेत्री का समर्थन कर चुके हैं.

जीता है गोल्ड 

भारत की हिमा दास ने गुरुवार को फिनलैंड के टेम्पेरे में जारी आईएएफ वर्ल्ड अंडर-20 चैंपियनशिप की महिलाओं की 400 मीटर स्पर्धा में स्वर्ण जीत कर इतिहास रचा है. हिमा ने राटिना स्टेडियम में खेले गए फाइनल में 51.46 सेकेंड का समय निकालते हुए जीत हासिल की. इसी के साथ वह इस चैंपियनशिप में सभी आयु वर्गो में स्वर्ण जीतने वाली भारत की पहली महिला बन गई हैं.

वह भाला फेंक के स्टार खिलाड़ी नीरज चोपड़ा की सूची में शामिल हो गई, जिन्होंने 2016 में पिछली प्रतियोगिता में विश्व रिकॉर्ड प्रयास के साथ स्वर्ण पदक जीता था. हालांकि इस प्रतियोगिता के इतिहास में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली ट्रैक खिलाड़ी हैं.

वही आप को बता दे कि हिमा मौजूदा अंडर 20 सत्र में सर्वश्रेष्ठ समय निकालने के कारण यहां खिताब की प्रबल दावेदार थी. वह अप्रैल में गोल्ड कोस्ट में हुए राष्ट्रमंडल खेलों की 400 मीटर स्पर्धा में तत्कालीन भारतीय अंडर 20 रिकॉर्ड 51.32 सेकेंड के समय के साथ छठे स्थान पर रही थी.

इसके बाद गुवाहाटी में हाल में राष्ट्रीय अंतर राज्य चैंपियनशिप में उन्होंने 51.13 सेकेंड के साथ अपने इस रिकॉर्ड में सुधार किया.

The post भारतीय कप्तान विराट कोहली ने गोल्ड मेडलिस्ट हिमा दास को दिया खास गिफ्ट appeared first on SportzWiki Hindi.