भारत के स्टार स्पिनर्स कुलदीप यादव और चहल ने हाल मे ही what the duck season 3 में हिस्सा लिया था. इस दौरान उन्होंने अपनी और चहल की दोस्ती को लेकर बात की. वही इस दौरान उन्होने कई बड़े खुलासे किया. इसके अलावा उन्होंने बताया कि दोनों के साथ होने की वजह से क्यों दोनों खिलाडियों के प्रदर्शने में इतना ज्यादा सुधार आता है.
हम दोनों एक दुसरे को समझते है

चहल और अपनी जोड़ी को बात करते हुए उन्होंने कहा कि
“हम एक दुसरे को काफी अच्छे से समझते है और हमे पता है हम दोनों की मजबूती और कमजोरी के बारे में. जिस वजह से एक साथ गेंदबाजी करने में फायदा होता है और हम जानते है कि कैसे प्लान करना है.”
दूसरी टीम में हमे इसी की कमी खलती है

वही दूसरी टीम में प्रदर्शन पर पड़ने वाले असर को लेकर बात करते हुए उन्होंने कहा कि
“दूसरी टीम में आप को उस तरह का पार्टनर नही मिलता है. इस दौरान आप कुछ भी प्लान नही कर पाते है. इस दौरान आप सोचते है कि आप को अपना प्रदर्शन कैसे बेहतर करना है और आप उसी पर काम करते है. कभी-कभी ये काम करता है और कभी-कभी ये काम नही करता है. जिस वजह से हमारे प्रदर्शन पर असर पड़ता है. कई बार ऐसा होता है कि आप अपने पार्टनर को अपना प्लान नही समझा पाते है और उस वजह से आप प्लान नही कर पाते हो. वही चहल के साथ आप कुछ भी प्लान कर सकते है.”
वही जब चहल से ये बात पूछी गई तो उन्होंने कहा कि
“हां, ये सच है. हम मैदान पर काफी ज्यादा बात करते है और प्लान करते है कि कैसे क्या करना है. किस बल्लेबाज़ को क्या गेंद डालनी है.”
वही जब उनसे पूछा गया क्या मैदान पर कुलदीप उनकी बात सुनते है, तो उन्होंने हँसते हुए कहा कि
“मैदान पर तो सुनता है.”
The post कुलदीप ने बताया किस वजह से चहल के साथ गेंदबाज़ी करते हुए उन्हें मिलते है ज्यादा विकेट appeared first on SportzWiki Hindi.