Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

दो बार की उप विजेता अजारेंका को नहीं मिला अमरीकी ओपन में सीधा प्रवेश

न्यूयार्क 
 रैंकिंग कट ऑफ से ज्यादा होने के कारण दो बार की अमेरिकी ओपन उप विजेता विक्टोरिया अजारेंका को साल के अंतिम ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंट में सीधा प्रवेश नहीं मिलेगा। दुनिया की पूर्व नंबर एक खिलाड़ी और दो बार की आस्ट्रेलिया ओपन चैंपियन अजारेंका की इस हफ्ते की रैंकिंग 108 है जो मुख्य ड्रा में सीधे प्रवेश से सात अधिक है।

अमरीकी टेनिस संघ ने घोषणा की कि गत चैंपियन और दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी रफेल नडाल अमेरिकी ओपन में खेलने वाले छह पूर्व एकल चैंपियन में से एक हैं। उनके अलावा रोजर फेडरर, नोवाक जोकोविच, एंडी मरे, युआन मार्टिन डेल पोत्रो और मारिन सिलिच टूर्नामेंट में खेलेंगे। 

एक पूर्व विजेता स्टेन वावरिंका की इस हफ्ते की रैंकिंग 199 है। जिन पूर्व महिला विजेताओं को सीधे प्रवेश मिला है उनमें छह बार की चैंपियन सेरेना विलियम्स, 2 बार की चैंपियन वीनस विलियम्स, गत चैंपियन स्लोएन स्टीफन्स, मारिया शारापोवा और समंथा स्टोसुर शामिल हैं।