हरारे। सलामी बल्लेबाज फखर जमान (91) और शोएब मलिक (नाबाद 43) की दमदार पारियों की मदद से पाकिस्तान ने रविवार को ऑस्ट्रेलिया को छह विकेट से हराकर त्रिकोणीय शृंखला अपने नाम की।
जिम्नास्टिक्स विश्व कप में स्वर्ण पदक जीत दीपा ने रच दिया इतिहास
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने 20 ओवर में आठ विकेट पर 183 रन बनाए।सलामी बल्लेबाज डार्सी शार्ट (76) और कप्तान आरोन फिंच (47) ने ऑस्ट्रेलिया को अच्छी शुरुआत दिलाई। दोनों ने पहले विकेट के लिए 9.5 ओवर में 95 रन की साझेदारी की।
टी-20 क्रिकेट में ये रिकॉर्ड बनाने वाले विश्व के पहले विकेटकीपर बने धोनी
इस साझेदारी के टूटने के बाद कंगारू टीम की पारी लडख़ड़ा गई और बाद का कोई भी बल्लेबाज विशेष योदान नहीं दे सका। पाकिस्तान की ओर से अनुभवी गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने चार ओवर में 33 रन देकर सर्वाधिक तीन विकेट हासिल किए।
जानिए, फीफा विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंची इन टीमों का अब तक का सफर
पाकिस्तान ने फखर जमान (91) और शोएब मलिक (नाबाद 43) की पारियों के दम पर 19.2 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल किया। असिफ अली (नाबाद 17) ने आखिरी ओवर की दूसरी गेंद पर चौका लगाकर पाकिस्तान को तीन देशों की टी-20 सीरीज जितवाई।
हालांकि पाकिस्तान की शुरुआत अच्छी नहीं रही। ऑस्ट्रेलिया के काम चलाऊ गेंदबाज ग्लेन मैक्सवेल ने पहले ओवर में ही सहिबजादा फरहान और तलत हुसैन को आउट कर पाकिस्तान को दो बड़े झटके दिए। इस समय पाकिस्तान का स्कोर दो रन पर दो विकेट हो गया।
इसके बाद फखर जमान ने कप्तान सरफराज (28) और शोएब मलिक(नाबाद 43) के साथ पाकिस्तान को जीत की मंजिल तक पहुंचाया। उन्होंने शोएब मलिक के साथ चौथे विकेट के लिए 107 रन की साझेदारी की।
जमान ने 46 गेंद की पारी में 12 चौके और तीन छक्के लगाए। हालांकि वह टी-20 क्रिकेट में पहला शतक बनाने से चूक गए। शोएब मलिक ने अपनी मैच विजयी पारी के दौरान 37 गेंदों का सामना किया। इस पारी में तीन चौके और एक छक्का लगाया।