Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

वीडियो: भारत को मिला दोनों हाथ से स्पिन गेंदबाजी करने वाला गेंदबाज

भारत में इनदिनों तमिलनाडु प्रीमियर लीग (टीएनपीएल) चल रहा है. तमिलनाडु प्रीमियर लीग (टीएनपीएल) में रविचंद्रन अश्विन, वशिंगटन सुंदर जैसे कई स्टार खिलाड़ी खेल रहे है. इसी बीच तमिलनाडु प्रीमियर लीग (टीएनपीएल) का एक ऐसा वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. जिसे देख हर कोई काफी हैरान है.

मोकित हरिहरन ने फेकी दोनों हाथ से गेंद 

आपकों बता दें, कि तमिलनाडु प्रीमियर लीग में वीबी कांची वीरंस के स्पिन गेंदबाज मोकित हरिहरन ने दिन्ग्दुल ड्रैगन्स के खिलाफ दोनों हाथ से स्पिन गेंदबाजी की है.

उन्होंने अपने दोनों हाथ से गेंद कराने की कला से सभी को चौंका दिया है. उनके द्वारा एक ही मैच में दोनों हाथ से गेंद करने का वीडियो तेजी से वायरल भी हो रहा है.

इस वायरल वीडियो में  वीबी कांची वीरंस के स्पिन गेंदबाज मोकित हरिहरन राईट हेंड बल्लेबाजों को लेफ्ट आर्म से गेंदबाजी करते हुए नजर आ रहे है. वही मोकित हरिहरन लेफ्ट हेंड बल्लेबाजों को राईट आर्म से गेंदबाजी करते हुए नजर आ रहे है.

यहाँ देखे मोकित हरिहरन की गेंदबाजी का वीडियो 

 

आप इस वीडियो में साफ़ देख सकते है, कि कैसे वीबी कांची वीरंस के स्पिन गेंदबाज मोकित हरिहरन अपने दोनों हाथों का इस्तेमाल कर गेंदबाजी कर रहे है.

अक्षय कारनेवार के पास भी ऐसी क्षमता 

विदर्भ के स्पिन गेंदबाज अक्षय कारनेवार पर भी दोनों हाथ से गेंदबाजी करने की क्षमता मौजूद है. अक्षय ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ साल 2017 में बोर्ड प्रेसिडेंट के लिए खेलते हुए दोनों हाथ से गेंदबाजी की थी.

अक्षय ने बाएं हाथ के बल्लेबाजों के खिलाफ दायें हाथ से ऑफ स्पिन गेंदबाजी की थी. वही दूसरी तरफ दाएं हाथ के बल्लेबाजों के लिए उन्होंने बायें हाथ से स्पिन गेंदबाजी की थी. उस समय उन्होंने भी अपने दोनों हाथ से गेंदबाजी करने की कला से सभी को चौंकाया था.

The post वीडियो: भारत को मिला दोनों हाथ से स्पिन गेंदबाजी करने वाला गेंदबाज appeared first on SportzWiki Hindi.