Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

साक्षी ने दिया प्रसंशको के सवालों का बेबाकी से जवाब, बताया कैसा लगता है जब छक्का मार धोनी जीताते है मैच

टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर महेंद्र सिंह धौनी की पत्नी साक्षी मीडिया से दूर ही रहती हैं. उनकी पर्सनल लाइफ कैसी है, उन्हें क्या पसंद है क्या नापसंद ये उनके फैन्स हमेशा ही जानने के लिए बेकरार रहते हैं. साक्षी का एक इंटरव्यू सामने आया है, जो उन्होंने बड़े ही अलग अंदाज में दिया है.

 

 

इंस्टाग्राम की फोन ऐप में एक नया फीचर जुड़ा है, जिसमें यूजर अपनी स्टोरी के जरिए लोगों से कह सकते है कि सवाल पूछिए. साक्षी ने भी कुछ ऐसा ही किया और फिर क्या था, उन पर सवालों की बौछार हो गई. सभी सवालों का जवाब दे पाना साक्षी के लिए आसान नहीं था, लिहाजा उन्होंने कुछ चुनिन्दा सवालों के जवाब दिए हैं.

यूजर्स और साक्षी के बीच पहले सवाब का जवाब इस प्रकार था जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्हें चेन्नई पसंद है तो उन्होंने बड़े बेबाकी के साथ उत्तर दिया और कहा कि हमें चेन्नई से प्यार है.

 

साक्षी से एक यूजर ने पूछा, ‘जीवा और माही में से किसे हैंडल करना ज्यादा मुश्किल है।’ साक्षी ने इसका जवाब दिया और बताया कि दोनों ही बहुत इजी गोइंग हैं, तो किसी को हैंडल करना मुश्किल नहीं है.

साक्षी से एक अन्य सवाल ये पूछा गया कि आपको कौन सी एक बात आपको अभिप्रेरित करती है  इस पर उन्होंने कहा, ‘मेरी बेटी मुझे अभिप्रेरित करती है. क्योंकि वो आगे चलकर मेरे नक्शेकदम पर चलेगी. तो उसके लिए मैं एक अच्छा उदाहरण बनना चाहती हूं.’

 

 

 

एक सवाल में साक्षी से पूछा गया कि माही सर पर आपका पहला इंप्रेशन कैसा था.  इसके जवाब में साक्षी ने लिखा, ‘साधारण और जमीन से जुड़े हुए.’

साक्षी से एक यूजर ने पूछा कि जब माही सर विनिंग शॉट मारते हैं वो भी सिक्स तो आपको कैसा लगता है। इस पर साक्षी ने जवाब में लिखा, ‘बिल्कुल वैसा ही जैसा एक फैन को लगता है.’

इसके अलावा जब उनसे पूछा गया कि एक सेलिब्रिटी की लाइफस्टाइल अपनाना कितना मुश्किल था, तो उन्होंने लिखा- ‘अभी तक अपनाई नहीं है।’

आप एक पत्नी की तरह जीती हैं या एक मां की तरह, तो इस पर साक्षी ने लिखा कि दोनों साथ में चलते हैं.

 

 

साक्षी से जब पूछा गया कि वो अभी कहां रहती हैं, तो उन्होंने इसका खूबसूरत जवाब दिया. उन्होंने लिखा, ‘रांची. हमें छोटे शहर बहुत पसंद हैं.’ इसके अलावा साक्षी से कुछ मजेदार सवाल भी पूछे गए, जैसे कि क्या आपके टूथपेस्ट में नमक है या क्या आप क्रिकेट खेलती हैं.

इसमें से पहले सवाल का जवाब उन्होंने हां में दिया और दूसरे का ना में. इस तरह से साक्षी ने अपने फैन्स का दिल खुश कर दिया.

 

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो इसे खूब शेयर,कमेंट और लाइक करे ..

The post साक्षी ने दिया प्रसंशको के सवालों का बेबाकी से जवाब, बताया कैसा लगता है जब छक्का मार धोनी जीताते है मैच appeared first on SportzWiki Hindi.