खेल डेस्क। हाल ही में सीमित ओवरों की शृंखला में इंग्लैंड के बल्लेबाजों को अपनी फिरकी पर नचाने वाले चाइनामैन कुलदीप यादव दिग्गज क्रिकेटरों के चहेते बन गए हैं। इन दिग्गज का मानना है कि कुलदीप यादव को इंग्लैंड में टेस्ट मैच खेलने का मौका मिलना चाहिए, ताकि भारत को टेस्ट शृंखला जीतने में सहायता मिल सके।
सचिन, रोहित और गेल जैसे दिग्गज बल्लेबाजों के क्लब में शामिल हुआ पाक का ये युवा बल्लेबाज
भारत के पूर्व महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे मैच में असफल रहे इस गेंदबाज का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि भले ही वनडे शृंखला में लगातार दो शतक लगाने वाले इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान जो रूट कुलदीप की फिरकी का तोड़ ढूंढऩे में कामयाब रहे हों, लेकिन अगले महीने से शुरू हो रही टेस्ट शृंखला में पिच सूखी रहने पर कुलदीप यादव उपयोगी साबित हो सकते हैं।
श्रीलंका ने दिया दक्षिण अफ्रीका को 490 रन का विशाल लक्ष्य
तेंदुलकर ने बताया कि मुझे नहीं लगता कि रूट के अलावा इंग्लैंड के दूसरे बल्लेबाज कुलदीप यादव को इतना अच्छे से खेल पा रहे हैं। मेजबान देश में इस वक्त धूप से पिचें सूखी होंगी। ऐसे में कुलदीप और बॉकी स्पिनर काफी उपयोगी साबित होंगे। भारत के पास टेस्ट शृंखला जीतने का अच्छा मौका होगा।
तीरंदाजी विश्व कप: भारत को करना पड़ा रजत और कांस्य पदक से संतोष
वहीं पूर्व भारतीय कप्तान मोहम्मद अजहरूद्दीन ने भारतीय टीम को टेस्ट शृंखला में दो स्पिनरों रविचंद्रन अश्विन और कुलदीप यादव के साथ मैदान पर उतरने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि इस समय इंग्लैंड में विकेट सूखे होंगे। जिससे भारतीय स्पिन गेेंदबाजों को मदद मिलेगी।
भारत ने गंवाया विश्व कप में विजयी शुरुआत करने का मौका, इंग्लैंड से खेला ड्रॉ
बर्मिंघम में एक अगस्त से शुरू हो रही पांच टेस्ट की शृंखला में भारतीय टीम के पास इंग्लैंड को उसी की सरजमीं पर हराने का अच्छा मौका है। अजहर ने विराट कोहली की अगुआई वाली टीम को खेल के सभी विभाग में मजबूत बताया है।
गौरतलब है कि इंग्लैंड के खिलाफ वनडे शृंखला में कुलदीप यादव ने सबसे ज्यादा नौ विकेट हासिल किए थे। पहले मैच में छह विकेट हासिल करने के बाद उन्होंने दूसरे मैच में तीन विकेट झटके थे। जबकि अन्तिम मैच में उन्हें एक भी विकेट नहीं मिला था।