Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

मलान कवर के तौर पर इंग्लैंड टीम में शामिल

लंदन,1 जुलाई; इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ मंगलवार से शुरू होने जा रही तीन मैचों की टी-20 सीरीज के पहले मैच के लिए बल्लेबाज डेविड मलान को कवर के तौर पर टीम में शामिल किया है। आईसीसी की वेबसाइट के अनुसार, 30 साल के मलान को टॉम कुरेन की जगह टीम में बुलाया गया है, जिनके मांसपेशियों में हल्की खिंचाव है। मलान ने इंग्लैंड के लिए अब तक पांच टी-20 अंतर्राष्ट्रीय मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने चार अर्धशतक जमाए है। कुरेन के दूसरे और तीसरे टी-20 मैच तक फिट होने की संभावना है।

मलान ने कहा, “राष्ट्रीय चयनकर्ताओं से यह संदेश मिला हैं कि मुझे एक मैच के लिए टीम में बुलाया गया है। टीम का हिस्सा बनने को लेकर मैं खुश हूं। टी-20 मेरे लिए अपनी प्रतिभा दिखाने का शानदार मौका है।” 

मलान ने पिछले साल जून में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी-20 में पदार्पण किया था जिसमें उन्होंने 44 गेंदों पर 78 रन की तूफानी पारी खेली थी। उन्होंने टी-20 में अब तक 150 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं।

The post मलान कवर के तौर पर इंग्लैंड टीम में शामिल appeared first on SportzWiki Hindi.