टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का शनिवार को जन्मदिन था. अपनी कप्तानी में भारत को विश्व कप दिलाने वाले धोनी अब 37 वर्ष के हो गए हैं. जन्मदिन के मौके पर धोनी को क्रिकेट जगत से जमकर बधाइयाँ मिलीं. इस दौरान धोनी की बेटी जीवा ने अपने पापा को विश किया और साथ ही कहा कि पापा अब आप बूढ़े हो गए हो.
बीसीसीआई ने अपने ऑफिसियल वेबसाइट पर एक वीडियो शेयर किया है. जिसमें कप्तान विराट कोहली से लेकर हार्दिक पांड्या तक धोनी को अपने अंदाज़ में जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं. वहीं धोनी की बेटी जीवा ने एक अलग अंदाज़ में अपने पापा को बर्थडे विश किया है.
जीवा का बर्थडे विश

जीवा का अपने पापा को बर्थडे विश करते हुए जो वीडियो सामने आया है उसमें वह ”हैप्पी बर्थडे पापा…पापा चिल्लाती हुई दिखाई दे रही हैं. लेकिन इसके बाद वह बोलती हैं पापा आप बूढ़े हो गए हैं. जीवा द्वारा बोली गयी ये लाइन काफी क्यूट लग रही हैं.

मैचों में व्यस्तता के चलते धोनी अक्सर अपना जन्मदिन टीम के साथ ही मनाते हैं. मगर इस बार बेटी जीवा और पत्नी साक्षी भी मौजूद दिखाई दे रही हैं. केक काटते हुए धोनी का जो वीडियो सामने आया है. उसमें जब धोनी केक काटने की तैयारी कर रहे हैं. उस समय टीम के खिलाड़ी आसपास खड़े हैं. जबकि पास में पत्नी साक्षी भी मौजूद हैं और बेटी जीवा टेबल पर ही बैठी हुई हैं.

बता दें तीन टी-20 मैचों की सीरीज का आखिरी और निर्णायक मैच आज ब्रिस्टल में खेला जाएगा. पहला मैच भारत ने जीता था. जबकि कार्डिफ में खेले गए मैच में इंग्लैंड ने जीत दर्ज कर सीरीज 1-1 से बराबर करली थी.
वहीं आज भारतीय टीम इस मैच को जीत कर टी-20 सीरीज अपने नाम करना चाहेगी. इस सीरीज के बाद 12 जुलाई से तीन वनडे मैचों की सीरीज शुरु जाएगी.
The post धोनी के जन्मदिन पर बेटी जीवा कुछ इस तरह दी जन्मदिन की बधाई appeared first on SportzWiki Hindi.