क्राइम डेस्क। देश में इन दिनों महिलाओं से जूडी जिस तरह की वारदातें सामने आ रही हैं उन्हें देखकर समाज में डर का माहौल व्याप्त होने लगा हैं। पिछले काफी समय से महिलाओं के साथ हो रही ज्यादती खूलकर सामने आने लगी हैं। हालहीं में देश की क्राइमनगरी के नाम से मशहूर यूपी राज्य से ऐसा मामला सामने आया हैं जो हर इंसान की रूह कंपा देगा। दरअसल यूपी राज्य में स्थित झांसी के गरौठा में एक कलयूगी पति ने अपनी पत्नी को बडी बेदर्दी से मौत के घाट उतार दिया हैं। पति ने अपनी पत्नी को मौत के घाट उतारने के बाद उसकी लाश को जंगल में फेंक दिया। मामले का खुलासा होने पर पुलिस ने महिला आरोपी की निशानदेही पर उसकी पत्नी का कंकाल बरामद कर लिया हैं।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक आरोपी युवक का नाम शेरखान हैं जो गरौठा के निमगहना गांव का रहने वाला हैं। आरोपी ने अपनी पत्नी को धोखे से बुलाकर उसकी हत्या कर दी और फिर उसके शव को लहरचूरा के जंगलों में ठिकाने लगा दिया। पुलिस ने कंकाल बरामद करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हैं। खबरों के अनुसार तकरिबन तीन साल पहले आरोपी का निकाह मऊरानीपुर तहसील के रतोसा गांव में रहने वाले इद्दु खान ने अपनी बेटी नसीबन से किया था। नसीबन और शेरखान के डेढ़ साल का एक बेटा भी हैं।
जानकारी के मुताबिक आरोपी युवक ने शादी के बाद मृतका के परिवार से दहेज की मांग करनी शुरू कर दी और इसी मांग को लेकर प्रताडना शुरू कर दी। मृतक युवति ने इस प्रताडना से परेशान होकर चार महीने पहले ससुराल छोड दिया और मायके में रहने लगी थी। पत्नी के घर छोडने के बाद आरोपी युवक ने ससुराल पहुंचकर अपनी गलती स्वीकार कर ली और पत्नी को वापस लौटने को कहा जिसकी इजाजत भी मिल गई। कुछ दिन बाद आरोपी युवक घर वापस लौट आया और दिल्ली जाने की बात कह कर पत्नी को मिलने अपने पास बूलाया, जिसके बाद वो लापता हो गई। बेटी के हत्या से बेखबर माता-पिता ने जब गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई तो आरोपी युवक से पुछताछ की गई जिसमें आरोपी युवक ने हत्या करना कबूल कर लिया। पुलिस मामले की पूरी पडताल में जूट चुकी हैं।
Herald