Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

अपनी पहली अंतरराष्ट्रीय पारी में ही अर्जुन तेंदुलकर ने बनाया है शर्मनाक रिकॉर्ड

स्पोर्ट्स डेस्क। अगर आप किसी महान व्यक्ति के बेटे हो तो आपसे अपेक्षा बहुत बढ़ जाती है लेकिन यह जरुरी नही होता की आप उन सभी उम्मीदो को पूरा कर पाए ऐसा ही कुछ हो रहा है सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर के साथ अर्जुन के पिता दुनिया के महान बल्लेबाजों में से एक है और अब सब अर्जुन से भी यही उम्मीद रख रहें हैं। हाल ही में अर्जुन का चयन भारत अंडर-19 टीम में हुआ है और वह अपना पहला अंतरराष्ट्रीय मैच श्रीलंका के खिलाफ खेल रहें हैं। कल अर्जुन ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर की पहली पारी खेली लेकिन वह अपने बल्ले से कोई कमाल नहीं दिखा सके हैं। अर्जुन पहली पारी में 11 गेंदे खेलने के बावजूद खाता भी नहीं खोल पाए। बताया जा रहा है कि अर्जुन शून्य पर ही दुलशान की गेंद पर सूर्यबंदारा को कैच दे बैठे और अपना विकेट गवा दिया।

खबरों के अनुसार बताया जा रहा है कि अर्जुन तेंदुलकर को भारत अंडर-19 टीम में में बतौर ऑलराउंडर शामिल किया गया हैं। उन्होंने अपनी गेंदबाजी का कमाल दिखाते हुए एक विकेट भी लिया था लेकिन वह बल्लेबाजी में अपना कमाल नही दिका पाए और बिना खाता खोले शून्य पर ही आउट हो गए। हालांकि भारतीय टीम ने अपनी पहली पारी में आठ विकेट पर 588 रन का विशाल स्कोर बना लिया है। आयुष बदौनी 184 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद है। भारत के पास अब 344 रन की मजबूत बढ़त हो गई है। जबकि उसके अभी दो विकेट शेष हैं। श्रीलंकाई टीम पहले दिन 244 रन पर सिमट गई थी।

बताया जा रहा है कि अर्जुन पहली पारी में 11 गेंदे खेलने के बावजूद खाता भी नहीं खोल पाए। अर्जुन शून्य पर ही दुलशान की गेंद पर सूर्यबंदारा को कैच दे बैठे। अब देखना होगा की क्या अर्जुन सभी की उम्मीदो खरा उतर आप्टे है या नही।



Herald