फुटबॉल विश्व कप के दौरान भारतीय टीम के सबसे शानदार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का फुटबॉल खेलना भारतीय टीम को बड़ा भारी पड़ गया है। भारतीय टीम के लिए इंग्लैंड का ये दौरा बहुत ही अहम माना जा रहा है। ऐसे में विराट कोहली की कप्तानी में भारतीय टीम अपने सभी प्रमुख खिलाड़ियों के साथ इंग्लैंड का सामना करने के इरादें से ही इंग्लैंड पहुंची।

जसप्रीत बुमराह वनडे सीरीज से भी हुए बाहर
लेकिन इंग्लैंड दौरे से ठीक पहले भारतीय टीम की गेंदबाजी आक्रमण की सबसे बड़ी धुरी तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को फुटबॉल खेलने के दौरान उनकी अंगुली में चोट लग गई। चोट इतनी गंभीर थी कि उन्हें पहले तो इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज से से हटना पड़ा और उसके बाद तीन मैचों की वनडे सीरीज से भी चोट से दूर कर दिया है।

पहले टेस्ट मैच में भी बुमराह की वापसी दिख रही है मुश्किल
जसप्रीत बुमराह अब अपने करियर में चोट से लड़ रहे हैं। साथ ही बुमराह के लिए ये भी चुनौती बन गया है कि वो वनडे सीरीज के बाद क्या 1 अगस्त को खेले जाने वाले पहले टेस्ट में चोट से उबरकर वापसी कर पाएंंगे? वैसे अब तो ये माना जा रहा है कि जिस तरह से जसप्रीत बुमराह को चोट लगी है अब उनके लिए पहला टेस्ट मैच भी मुश्किल दिख रहा है। अब बुमराह के लिए वापसी के दरवाजे दूसरे टेस्ट में खुल सकते हैं।

टेस्ट सीरीज में बुमराह की वापसी भारतीय टीम के लिए अहम
जसप्रीत बुमराह के स्थान पर इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए दीपक चाहर और वनडे सीरीज के लिए शार्दुल ठाकुर के रूप में दो रिपलेसमेंट जरूर किए हैं लेकिन इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले बुमराह का वापसी करना भारतीय टीम के दृष्टिकोण से बहुत ही जरूरी है। इंग्लैंड में भारतीय टीम को किसी भी तरह सफलता हासिल करनी है।

बुमराह ने दक्षिण अफ्रीका में अपने टेस्ट करियर के डेब्यू पर दिखाया था दम
ऐसे में जिस तरह से बुमराह ने इसी साल दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर टेस्ट डेब्यू करते हुए प्रदर्शन किया उससे तो बुमराह को टेस्ट मैच के लिए भी कमतर नहीं माना जा सकता और उनकी वापसी बहुत अहम हो गई है। जसप्रीत बुमराह ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में 14 विकेट हासिल किए थे। इस दौरान उन्होंने एक पारी में 5-54 के आंकड़े भी दर्ज किए। इन सभी चीजों को देखकर उनका उतरना भारतीय खेमे के लिए सबसे बड़ी खुशी होगी।

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।
The post मोहम्मद शमी की तरह चोट की वजह से करियर के अंत पर जसप्रीत बुमराह, क्या विश्वकप के समय होंगे फिट? appeared first on SportzWiki Hindi.