Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

इन टिप्‍स से रखे बदलते मौसम में आपकी स्किन का ख्‍याल....

लाइफस्‍टाइल डेस्‍क। मानसून का सीजन शुरू हो चुका हैं और मौसम में बदलाव के साथ इंसान को अपनी लाइफस्‍टाइल में भी बदलाव करना पडता हैं। हर इंसान की ख्‍वाहिश होती है की उसके चेहरे की सौंदर्यता हमेशा बनी रहें और उसके बाल हमेशा आकर्षक दिखाई दें। मानसून के मौसम में अनियमित वर्षा के चलते बाल और चेहरा काफी प्रभावित होता हैं। इस मौसम में निरंतर तापमान में बदलाव होता हैं। बदलते मौसम के अनुरूप ही इंसान को चेहरे और बालों का ख्‍याल रखना होता हैं। चेहरे की सुंदरता को बनायें रखने के लिए व्‍यक्ति को मौसम के अनुरूप सौंदर्य पदार्थों का इस्‍तेमाल करना चाहिए। कई बार इस मौसम में थोडी सी लापरवाही स्किन में एलर्जी और जलन पैदा कर देती हैं। इसीलिए इन घरेलू उपचारों से आप बदलते मौसम में भी त्‍वचा और बालों का ख्‍याल रख सकते हैं- आईये जानते हैं ये टिप्‍स-

अगर आपकी स्किन रूखी और पपडीदार हो जाती हैं तो इस मौसम में इस पर साबुन का इस्‍तेमाल ना के बराबर करें। दरअसल इस मौसम में स्‍कीन पर सुबह-शाम क्लीनजर का इस्‍तेमाल फायदेमंद होता हैं। रूखी त्‍वचा को हटाने के लिए थोडे से दूध में शहद की कुछ बूंदें डालें और स्किन पर 15 मिनट तक लगायें रखें। अब इसे साफ पाने से धो लें। वही अगर आपकी स्किन ऑयली हैं तो थोडे से गुलाबजल में एक चम्मच ग्लिसरीन मिलायें और इसे अच्‍छी तरह मिक्‍स करें। अब इस मिश्रण का लेप चेहरे पर करें। इससे चेहरे की ताजगी बनी रहती हैं।

मानसून के बदलाव की वजह से अगर आपके चेहरे पर एलर्जी हो गई हैं तो स्किन पर चंदन क्रीम लगायें। इस क्रीम से चेहरे की रंगत बढती हैं और चेहरे के लाल धब्‍बे मिटने लगते हैं। वहीं फोडे-फुंसीयों की समस्‍याओं में तुलसी से बना फैसपैक काफी असरकारक होता हैं। इस समस्‍या से निजात पाने के लिए पुदीने की पत्तियां और नीम काफी अच्‍छा माना जाता हैं। इसके अलावा मुलतानी मिप्ती में बायोकाबोर्नेट सोडे और गुलाब जल से बने मिश्रण से भी चेहरे की त्‍वचा मुलायम बनती हैं।



Herald