भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की टी-20 सीरीज में जबरदस्त प्रदर्शन किया। रोहित शर्मा ने रविवार को ब्रिस्टल में खेले गए तीसरे और निर्णायक टी-20 मैच में शानदार शतकीय पारी खेल भारतीय टीम की जीत में बड़ा योगदान दिया। रोहित शर्मा को अपनी इस पारी के लिए मैन ऑफ मैच के साथ ही मैन ऑफ द टूर्नामेंट भी दिया गया।

रोहित शर्मा ने इंग्लैंड के खिलाफ खेली जबरदस्त पारी
हिटमैन के नाम से अपनी पहचान बना चुके रोहित शर्मा ने जिस तरह से इंग्लैंड के गेंदबाजों की धज्जियां उड़ायी वो देखते ही बनती है। ब्रिस्टल टी-20 मैच में रोहित शर्मा ने केवल 56 गेंदो में 11 चौके और 5 छक्कों की मदद से 100 रनों पर नॉट आउट रहे साथ ही ये उनके टी-20 इंटरनेशनल करियर का तीसरा शतक रहा।

सौरव गांगुली ने रोहित शर्मा को बताया टीम की जरूरत
रोहित शर्मा की पारी को देख पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली बड़े ही खुश हैं। सौरव गांगुली ने इंडिया टीवी के साथ खास बातचीत के दौरान रोहित शर्मा की बड़ी तारीफ की।
दादा ने कहा कि
“मैंने आपको कार्डिफ में पहले ही कहा था कि रोहित शर्मा ने उस मैदान के चारों कोने पर बहुत अच्छा खेला है।वो बहुत बड़े खिलाड़ी हैं और वो ज्यादा लंबे समय तक बड़े स्कोर से दूर नहीं रह सकते हैं। आज जब उनकी टीम को जरूरत है, तो ज्यादातर उन्होंने मैच जीताए हैं। वो इस टीम के एक मणि हैं।”

रोहित शर्मा के तीन शतक टीम में साबित करते हैं उनका प्रभाव
इसके साथ ही सौरव गांगुली ने आगे कहा कि
“रोहित की पारी तेज और फ्लेवलेस (FLAWLESS) थी। ये इस फॉर्मेट में उनका तीसरा शतक रहा। ऐसा जो कुछ विराट कोहली नहीं कर सके हैं। इससे ये पता चलता है कि इस टीम में रोहित शर्मा का कितना प्रभाव है। खासतौर पर सीमित ओवर की क्रिकेट में।”
“भारत इस मैच में कभी दबाव में नहीं था। वो हमेशा इंग्लैंड से आगे थे और ऐसा कभी नहीं देखा कि इंग्लैंड इस मैच को जीतने जा रहा है।”

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।
The post हिटमैन रोहित शर्मा की बल्लेबाजी देख सौरव गांगुली ने कही दिल छू लेने वाली बात appeared first on SportzWiki Hindi.