Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

इंग्लैंड ने भारत की लगातार सीरीज जीत पर लगाया ब्रेक, रूट का लगातार दूसरा शतक

लीड्स। मैन ऑफ द सीरीज जो रूट (नाबाद 100) की लगातार दूसरी शतकीय पारी की बदौलत इंग्लैंड ने तीसरे और निर्णायक वनडे में आठ विकेट से जीत दर्ज भारत की लगातार सीरीज जीत पर ब्रेक लगा दिया है। मेजबान टीम ने तीन मैचों की वनडे शृंखला 2-1 से अपने नाम की।

भारतीय टीम ने इससे पहले लगातार नौ वनडे सीरीज जीती थी। अगर वह इस मैच में जीत हासिल करने में सफल होती तो ये उसकी लगातार दसवीं द्विपक्षीय सीरीज जीत होती।

लेग स्पिनर आदिल राशिद (49 रन पर तीन विकेट) और जे विली (40 रन पर तीन विकेट) की शानदार गेंदबाजी के सामने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम निर्धारित 50 ओवर में आठ विकेट पर केवल 256 रन ही बना सकी।

इसके जवाब में मेजबान टीम ने जो रूट (नाबाद 100) और और कप्तान इयोन मोर्गन (नाबाद 88) की शानदार पारियों के दम पर 44.3 ओवर में दो विकेट पर 260 रन बनाकर जीत हासिल की। जो रूट और और कप्तान इयोन मोर्गन ने तीसरे विकेट के लिए 186 रन की शानदार साझेदारी की।

रुट ने अपनी शतकीय पारी में 120 गेंदों में 10 चौक लगाए। जबकि मोर्गन ने 108 गेंदों की अपनी पारी में नौ चौके और एक छक्का लगाया। इंग्लैंड की ओर से जेम्स विंस ने 27 और जॉनी बेयरस्टो ने केवल 13 गेंदों में 30 रन बनाए। भारत की तरफ से एक मात्र विकेट शार्दुल ठाकुर को मिला।

जबकि इंग्लैंड का एक बल्लेबाज रन आउट हुआ। पिछले दो मैचों में शानदार गेेंदबाजी करने वाले कुलदीप यादव 10 ओवर में 55 रन खर्च करने के बाद एक भी विकेट नहीं ले सके।

भारत की ओर से कप्तान विराट कोहली ने 71, सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने 44, विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी ने 42 रन का योगदान दिया। जबकि दिनेश कार्तिक, हार्दिक पांड्या और भुवनेश्वर कुमार ने 21-21 और शार्दुल ठाकुर ने 22 रन का योगदान दिया।

मैच में शानदार गेंदबाजी करने के लिए आदिल राशिद को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। इस सीरीज जीत के साथ ही मेजबान टीम ने टी-20 शृंखला में भारत से मिली हार का बदला भी चुकता कर लिया है।