लाइव सिटीज, सेंट्रल डेस्क: महेंद्र सिंह धोनी भारत में सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले खिलाड़ी हैं. yougov.co.uk द्वारा कराए गए एक सर्वे में धोनी ने भारतीय कप्तान विराट कोहली और मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर को भी पीछे छोड़ दिया. धोनी भारत की दूसरी सबसे पसंदीदा शख्सियत हैं, पहले नंबर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं.
वेबसाइट ने 40 लाख से ज्यादा लोगों के बीच विभिन्न पोल्स और सर्वे के बाद यह नतीजे जारी किए हैं. धोनी 7.7 प्रतिशत के स्कोर के साथ खिलाड़ियों में पहले नंबर पर रहे, जबकि सचिन को 6.8 प्रतिशत लोगों ने पहली पसंद बताया. विराट कोहली केवल 4.8 प्रतिशत मत ही हासिल कर सके.

धोनी ने अपनी कप्तानी में भारत को आईसीसी के तीनों बड़े टूर्नामेंट्स- टी20 वर्ल्ड कप, चैंपियंस ट्रॉफी, वर्ल्ड कप जिताया है. वह भारत के सर्वकालिक महानतम टेस्ट कप्तान हैं. धोनी की कप्तानी में भारत ने 27 टेस्ट मैच जीते और 2009 में पहली बार आईसीसी टेस्ट रैंकिंग्स में पहली पायदान हासिल की. वनडे और टी20 में खेल रहे धोनी विश्व के सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर बल्लेबाज हैं.

यह भी पढ़ें:
सोशल मीडिया की दुनिया में सबसे ‘अमीर’ क्रिकेटर बने विराट कोहली!
शायद इसीलिए धोनी लोगों के बीच रिटायर हो चुके तेंदुलकर से ज्यादा लोगों की पसंद बने. हालिया इंग्लैंड सीरीज में धोनी का प्रदर्शन अपेक्षा के अनुरूप नहीं रहा और उन्हें प्रशंसकों के गुस्से का शिकार बनना पड़ा.
फुटबॉल के सितारे क्रिस्टियानो रोनाल्डो और लॉयनल मेसी भी भारत में खासे पसंद किए जाते हैं. रोनाल्डो को सर्वे में 2.6 फीसदी वोट तो मेसी ने 2.00 फीसदी वोट हासिल किए. 1.60 प्रतिशत वोटों के साथ इंग्लैंड के पूर्व फुटबॉलर डेविड बेकहम भी इस लिस्ट में शामिल हैं.
देखें वीडियो:
The post भारत में महेंद्र सिंह धोनी सबसे पसंदीदा खिलाड़ी, सचिन और विराट को पछाड़ा appeared first on Live Cities.