भारत और इंग्लैंड के बीच कल वन डे सीरीज का पहला मैच खेला जाएगा. इस मैच से मीडिया बात करने टीम के उपकप्तान रोहित शर्मा आए. इस दौरान उन्होंने चहल और कुलदीप की भूमिका को लेकर बात की. वही इस दौरान टीम के युवा खिलाड़ियों की भी तारीफ की.
कुलदीप-चहल ने अच्छा किया

कुलदीप-चहल के प्रदर्शन को लेकर बात करते हुए उन्होंने कहा कि चहल और कुल्दीओ यादव ने साउथ अफ्रीका में अच्छा किया है. उन्होंने उछालभरी पिचों पर भी विकेट हासिल किये हैं.इसके अलावा वो बीच के ओवर में भी विकेट हासिल कर रहें है.जोकि टीम के लिए अच्छा है. इन दोनों के होने से हमे बीच के ओवर में विकेट मिलते है. जिससे हम मैच में दबाव बना सकते है. उनके होने से टीम को काफी ज्यादा फायदा मिलता है.
बुमराह की है भारत को जरूरत

टीम के युवा खिलाड़ियों के बारे में बात करते हुए उन्होने कहा कि टीम के युवा खिलाड़ियों का प्रदर्शन एक साल में बेहद शानदार रहा है. टीम के युवा खिलाडी दबाव में खेलने के लिए तैयार है. वो जिम्मेदार उठाने के लिए तैयार हैं. वो टीम के लिए अच्छा करना चाहते है.
आगे बोलते हुए उन्होंने कहा कि
“चहल, कुलदीप और हार्दिक इन सबका का प्रदर्शन बेहद शानदार रहा है. वही बुमराह का भी प्रदर्शन बेहद शानदार रहा है. वो इस समय चोट की वजह से टीम से है. वही अगर हम को देखेंगे तो आप पाएँगे कि हमे ये सब सिखने में काफी ज्यादा समय लगा था. मैंने खुश हूँ कि ये खिलाड़ी समय से पहले खुद को इतना ज्यादा परिपक्व बना रहें है. हमे उम्मीद है कि ये खिलाड़ी आगे अच्छा करेंगे. ऐसे में एक बार फिर से टीम को हार्दिक, कुलदीप और चहल से शानदार प्रदर्शन की उम्मीद होगी. वही अब देखना दिलचस्प रहेगा कि वो आने मैच में कैसा प्रदर्शन करते है.”
The post इस भारतीय खिलाड़ी की जल्द टीम में वापसी चाहते है रोहित शर्मा, कहा भारत को है उसकी जरूरत appeared first on SportzWiki Hindi.