Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

भारत बनाम इंग्लैंड: यहाँ पर फ्री लाइव देख सकते है भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाला दूसरा वनडे

भारतीय टीम ने इंग्लैंड के बीच दूसरा वनडे मैच 14 जुलाई शुक्रवार को ऐतिहासिक लॉर्ड्स के मैदान पर खेला जायेगा. भारतीय टीम फिलहाल सीरीज का पहला वनडे मैच जीत 1-0 से आगे है.

दूसरा वनडे के लिए दोनों टीमें तैयार 

भारत और इंग्लैंड दोनों ही टीम इस वनडे सीरीज के दुसरे वनडे लिए पूरी तरह तैयार है. इंग्लैंड की टीम पलटवार करते हुए सीरीज को बराबर करना चाहेगी. वही भारतीय टीम अब दूसरा वनडे मैच भी जीत सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बनाना चाहेगी.

भारतीय टीम के पास जहां रोहित शर्मा, शिखर धवन, विराट कोहली जैसे शानदार बल्लेबाज है. वही इंग्लैंड की टीम के पास भी जोस बटलर, बेन स्टोक्स, जेसन रॉय जैसे शानदार और विस्फोटक बल्लेबाज मौजूद है. गुरुवार को खेले गये पहले वनडे में भारत ने रोहित शर्मा के ही शानदार शतक के चलते जीत हासिल की थी.

सोनी लिव और जियो टीवी में उठा सकते है मैच का फ्री मजा 

भारत और इंग्लैंड के पहले वनडे मैच का सीधा प्रसारण सोनी नेटवर्क पर किया जाएगा. जिसमें सोनी सिक्स, सोनी सिक्स एचडी, सोनी टेन 1 पर अंग्रेजी कमेन्ट्री के साथ तो सोनी टेन-3 पर हिंदी कमेन्ट्री के साथ मैच का प्रसारण किया जाएगा.  साथ ही डिजिटल एप सोनी लिव और जियो टीवी पर भी दर्शक मैच का लुत्फ फ्री में उठा सकते है.

दोपहर 3.30 बजे से शुरू होगा मैच 

आपकों बता दें, कि भारतीय समय के अनुसार इस दुसरे वनडे मैच का प्रसारण शाम 3.30 बजे से शुरू होगा. 3.00 बजे दोनों टीमों के बीच टॉस होगा और 3.30 बजे से मैच शुरू हो जायेगा.

इस प्रकार हो सकती है दोनों टीमों की अंतिम ग्यारह 

भारत : रोहित शर्मा, शिखर धवन, विराट कोहली (कप्तान), केएल राहुल, सुरेश रैना, एमएस धोनी, हार्दिक पंड्या, कुलदीप यादव, युज्वेंद्र चहल, उमेश यादव, सिद्धार्थ कौल

इंग्लैंड : जेसन रॉय, जॉनी बेरिस्टों, जो रूट, इयान मॉर्गन (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), बेन स्टोक्स, मोईन अली, आदिल रशिद, लियाम प्लुन्केट, डेविड विली, जेक बॉल

The post भारत बनाम इंग्लैंड: यहाँ पर फ्री लाइव देख सकते है भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाला दूसरा वनडे appeared first on SportzWiki Hindi.