Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

महिला हॉकी वर्ल्ड कप: भारत को हर हालत में जीतना होगा आज का मैच, इटली से होगा रोमांचक मुकाबला

स्‍पोर्टस डेस्‍क। जहां देश में खेलों को लेकर युवाओं में एक अलग ही जोश और जुनून देखने को मिलता हैं वहीं भारत की महिला हॉकी टीम ने महिला हॉकी वर्ल्ड कप में अब तक काफी अच्‍छा प्रदर्शन किया हैं। दरअसल अब महिला हॉकी वर्ल्ड कप के मुकाबलों में क्वार्टर फाइनल में पहुंचने दौड शुरू हो चुकी हैं और इस दौड में भारत की महिला हॉकी टीम भी शामिल हैं। दरअसल क्वार्टर फाइनल मैच में पहुंचने के लिए भारत की महिला हॉकी टीम को इटली की टीम से भिडना होगा। इटली की टीम से जीतने के लिए भारतीय महिला टीम को जोरदार संघर्ष करना पड सकता हैं।

खबरों के अनुसार भारत और इटली का ये मैच किसी भी मायने में आसान नही होने वाला क्‍योंकि ये दोनो टीमें एक-दूसरे को कडी टक्‍कर देने की ताकत रखती हैं। आज होने वाले इस 'क्रॉस-ओवर' मुकाबले में यें दोनो ही टीमों के लिए 'करो या मरो' का मैच हो सकता हैं। अगर आज होने वाले मुकाबले में भारतीय टीम को हार का सामना करना पडता हैं तो इस मुकाबले से भारत का सफर खत्‍म हो जायेगा और अगर भारत की टीम इस मुकाबले को जीत लेती हैं तो टूर्नामेंट की टॉप-8 टीमों में भारत का नाम दर्ज हो जायेगा।

जानकारी के मुताबिक ये महिला हॉकी वर्ल्ड कप के क्वार्टर फाइनल में पहुंचने के लिए ये मुकाबला भारतीय समयानुसार रात 10.30 बजे लंदन के ली वैली हॉकी एंड टेनिस सेंटर में खेला जाने वाला हैं। इस मुकाबले को जो भी टीम जीतेगी उसका मुकाबला क्‍वार्टर फाइनल में आयरलैंड से होगा। ये क्वार्टर फाइनल मुकाबला 2 अगस्त को खेला जायेगा। भारतीय टीम की कप्तान रानी ने इस मुकाबले से पहले जानकारी दी हैं कि भारतीय टीम इस मुकाबले को जीतने के लिए बेहतरीन प्रदर्शन जरूर करेगी। वही बात अगर पूल-बी के मैचों की करें तो इस दौरान भारतीय टीम और इंग्लैंड के बीच खेला गया मुकाबला 1-1 से ड्रॉ रहा था जबकि दूसरे मैच में आयरलैंड ने भारत को करारी शिकस्‍त दी थी। इसके अलावा भारत की टीम ने अमेरिका के खिलाफ मैच को ड्रॉ करवा कर तीसरा पायदान हासिल किया था और यही कारण हैं कि भारतीय टीम प्लेऑफ में शामिल हो पाई हैं।



Herald