Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

जरूर पढ़ें, मुहं की बदबू दूर करने के सबसे आसान उपाय

लाइफस्टाइल डेस्क। अधिकतर लोगों की समस्या होती हैं कि सुबह ब्रश करने के बाद भी मुहं की बदबू दूर नहीं होती हैं। इस वजह से उन्हें कई बार शर्मिंदगी का भी सामना करना पड़ता हैं। जिस भी पुरुष या महिला के मुहं से बदबू आती हैं, लोग अक्सर उनसे दूर ही रहते हैं और पीठ पीछे मजाक भी बनाते हैं। वैसे तो मुहं से बदबू दूर करने के लिए बाजार में कई तरह की दवाइयां और माउथफ्रेश उपलब्ध हैं, लेकिन यह महंगी होती हैं और उनका असर कुछ समय के लिए ही रहता हैं।

आज हम आपको कुछ ऐसे उपाय बताएंगे जो आप घर पर भी कर सकते हैं। ये घरेलु तरीके न सिर्फ सस्ते होते हैं बल्कि आप इन्हे आसानी से भी कर सकते हैं। पहले हम आपको बताते हैं मुहं से बदबू आने का क्या कारण हैं।

मुहं से बदबू आने का कारण :-

- पानी कम पीना
- भोजन के बाद सही से मुहं साफ़ नहीं करना
- दिन में दो टाइम ब्रश न करना
- पेट का कोई रोग होना
- कब्ज होना
- मुहं में छाले होना, इन्फेक्शन होना।

मुहं की बदबू दूर करने के उपाय :-

- लौंग से कई फायदें होते हैं। लौंग से मुहं की बदबू भी दूर होती हैं। इसके लिए आप दो कप पानी में दो तीन लौंग डालकर अच्छे से उबाल लें। अब इसे ठंडा करके दिन में तीन-चार बार कुल्ला करें। ऐसा करने से आपको मुहं की बदबू से छुटकारा मिलेगा।

- एक छोटा चम्मच सौंफ मुंह में डालकर धीरे धीरे चबाएं। आप चाहें तो सौंफ की जगह इलायची का सेवन भी कर सकते हैं।

- हरे धनिया में क्लोरोफिल मौजूद होता हैं। इससे मुहं की बदबू की जा सकती हैं। इसके लिए आप हरे धनिये की पत्तियों को मुहं में रखकर थोड़ी देर तक चबाएं। ऐसा करने से आपके मुहं की दुर्गंध दूर हो जाएगी।

- आधा निम्बू एक गिलास गुनगुने पानी में निचोड़ कर उससे दो-तीन बार कुल्ला करें। कुछ दिन लगातार ऐसा करने से मुहं से बदबू आना बंद हो जायेगा।



Herald