ऑफबीट डेस्क। अक्सर देखा गया हैं कि लोग किसी अभिनेता, राजनेता, क्रिकेटर या फिर किसी बड़ी हस्ती को पसंद करता हैं, लेकिन आज हम आपको एक ऐसी शख्सियत के बारें में बताएंगे जिन्होंने लोगों के दिलों में एक अलग ही पहचान बना रखी हैं। यह शख्स और कोई नहीं बल्कि एक पुलिस अधिकारी हैं। जब इस पुलिस अधिकारी के तबादले की सुचना लोगों को मिली तो लोग फूट-फूटकर रोने लगे यहां तक कि यह पुलिस अधिकारी भी अपने आंसू नहीं रोक पाया।
पुलिस महकमे में एसपी के पद पर तैनात गौरव तिवारी का यूपी में बनारस के तिवारीपुर क्षेत्र के रहने वाले हैं। गौरव तिवारी का छिंदवाड़ा से देवास, मध्यप्रदेश तबादला हो गया हैं। जब तबादले की जानकारी यहां के लोगों को मिली तो वे फूट-फूटकर रोने लगे। इस दौरान गौरव तिवारी भी अपने आंसू नहीं रोक पाए। शनिवार को मध्यप्रदेश गृह विभाग ने भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों का तबादला किया हैं। इसी क्रम में छिंदवाड़ा के एसपी गौरव कुमार तिवारी का भी तबादला कर दिया गया हैं। ट्रांसफर लेटर के तहत उन्हें 2 घंटे में कार्यमुक्त होने का आदेश दिया गया था।
ट्रांसफर लेटर मिलते ही एसपी गौरव कुमार तिवारी कर्मचारियों के सामने ही फूट-फूटकर रोने लगे। इस दौरान एसपी को भावुक देख एसपी कार्यालय के कई अन्य कर्मचारी भी भावुक हो गए और रोने लगे। इसका एक वीडियो भी वायरल हो रहा हैं। मध्यप्रदेश में इसी साल विधानसभा चुनाव होने जा रहें हैं इसी के चलते अधिकारियों का तबादला किया जा रहा हैं। आईपीएस अधिकारी गौरव तिवारी 'कटनी हवाला कांड' की निष्पक्ष जांच करने पर सुर्खियों में आए थे।
बता दें गौरव शुरू से ही आईपीएस अधिकारी बनना चाहते थे, लेकिन उनकी आर्थिक स्थिति इस लायक नहीं थी। इसलिए गौरव ने इंजीनिरिंग करने के बाद टाटा कंपनी ज्वॉइन कर ली। दो साल काम करने के बाद उनके पास पैसे जमा हो गए, जिससे वे आईपीएस की कोचिंग करने के लिए दिल्ली चले गए और सफल होकर ही लौटे। इस दौरान वे घरवालों से 7 हजर रूपये हर महीने लेते थे जिसमें 2600 रुपए टिफिन, 3000 रुपए रूम का किराया और 1400 रुपए स्टडी मटेरियल और अन्य जरुरी सामन खरीदने में खर्च करते थे।
Herald