Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

अपने पहले अन्तरराष्ट्रीय मैच में अर्जुन ने की पिता सचिन तेंदुलकर की बराबरी,अब भविष्य को लेकर उठने लगे सवाल

खेल डेस्क। भारत के पूर्व महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के नाम अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट में अनेक विश्व रिकॉर्ड दर्ज हैं। उनमें से कई रिकॉर्डों को तोड़ पाना तो किसी भी बल्लेबाज के लिए आसान काम नहीं होगा।

लेकिन क्या आपको पता है कि इंटरनेशलन क्रिकेट में इतना शानदार रिकॉर्ड अपने नाम रखने वाले सचिन तेंदुलकर के अन्तरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत खराब रही थी। वह अपने पहले ही मैच में शून्य पर आउट हो गए थे। अब इसी तरह की शुरुआत उनके बेटे अर्जुन ने भी अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट में की है। वह भी अपने पिता के समान ही पहले अन्तरराष्ट्रीय मैच में खाता खोले बिना ही पवेलियन लौटे हैं।

इसके बाद अब लोगों के मन में अर्जुन के क्रिकेट भविष्य को लेकर कई प्रकार के सवाल उठने लगे हैं। लोगों के सामने सवाल उठ रहे हैं कि क्या अर्जुन अपने पिता की तरह ही अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपनी बादशाहत साबित करने में सफल हो पाएंगे या वह अपने पिता के नाम के नीचे ही दबकर रह जाएंगे।अर्जुन का भविष्य कुछ भी हो, लेकिन अर्जुन ने पहले ही मैच में शून्य पर आउट होकर अपने पिता की इस मामले में बराबरी कर ली है।

अर्जुन भारतीय अंडर-19 टीम की ओर से अपने पहले अंतरराष्ट्रीय मैच में श्रीलंका के खिलाफ युवा टेस्ट मैच में खाता खोने बिना ही आउट हो गए। नौवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे अर्जुन इस मुकाबले में 11 गेंदे खेलने के बाद शून्य पर आउट हुए। अर्जुन को श्रीलंका के शशिका दुलशान ने सूरियाबंदारा के हाथों कैच करवाकर पवेलियन की राह दिखाई।

इससे पहले सचिन तेंदुलकर भी पाकिस्तान के खिलाफ वर्ष 1989 में अपने पहले वनडे अन्तरराष्ट्रीय मैच में शून्य पर ही आउट हो गए थे। हालांकि ऑलराउंडर अर्जुन ने इस मैच में पहला अंतरराष्ट्रीय विकेट लेकर सुर्खियां हासिल की है। उन्होंने श्रीलंका-19 टीम की पहली पारी में 11 ओवर में 33 रन देकर एक विकेट हासिल किया।