Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

लोकेश राहुल ने इंग्लैंड के खिलाफ शतक लगाने के बाद बोली ये बड़ी बात...

स्पोर्ट्स डेस्क। भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच में आठ विकेट से जीत दर्ज की थी। हाल ही मे भारत और इंग्लैंड के बीच टी 20 सीरीज का पहला मैच खेला गया। इस मैच में जीत के हीरो रहें है भारतीय बल्लेबाज लोकेश राहुल और कुलदीप यादव की शानदार गेंदबाजी की वजह से भारतीय टीम ने रिकॉर्ड जीत दर्ज की इस मैच में लोकेश राहुल ने शानदार शतक लगाया। आईपीएल में भी अपनी बल्लेबाजी के दम पर लोकेश राहुल ने शानदार प्रदर्शन किया। अब इंग्लैंड के गेंदबाजों के लिए परेशानी खड़ी हो गयी की अगले मैच में लोकेश राहुल को कम स्कोर पर केसे रोका जाए। लोकेश राहुल ने कहा की यह सैकड़ा उनके लिए काफी अहमियत रखता है क्योंकि काफी समय से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शतक नहीं लगाया था।

साथ ही बताया जा रहा है की राहुल ने पहले टी20 में बल्लेबाजी में ही शानदार शतक लगाकर भारतीय टीम की जीत के लिए एक विशेष योगदान किया। इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 में राहुल ने 54 गेंद में नाबाद 101 रन बनाकर भारत के लिए जीत की राह आसान कर दी, इस मैच में राहुल ने 10 चौके और 5 छक्के लगाए थे। साथ ही बताया जा रहा है की राहुल ने इससे पहले शतक इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैच में लगाया था जिसमें उन्होंने 2016 में चेन्नई में 199 रन बनाये थे। लोकेश राहुल ने कहा यह मेरे लिये काफी अहमियत रखता है। यह काफी विशेष है क्योंकि पिछला अंतरराष्ट्रीय शतक मैंने दो साल पहले लगाया था।

इसके साथ ही इस मैच की जीत में विशेष योगदान भारतीय टीम के चाइनामैन कुलदीप यादव का भी रहा उन्होंने कैरियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए चार ओवर में 24 रन देकर पांच विकेट लेने में सफल हुए है। इंग्लैंड की ऊपरी क्रम के सभी 5 बल्लेबाजों को कुलदीप ने अपना शिकार बनाया है। इसके साथ ही भारतीय टीम 3 मैचों की श्रृखंला में 1-0 की बढ़त बनाये हुए है।



Herald