Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

पाक ने फिर जाहिर किये अपने नापाक इरादे, टीम इंडिया की तारीफ़ करने पर अख्तर के साथ की ये शर्मनाक हरकत

इंग्लैंड दौरे पर गयी भारतीय टीम ने शानदार शुरुआत करते हुए तीन टी-20 मैचों की सीरीज अपने नाम करली. रविवार को खेले गये मुकाबले में हिटमैन नाम से पहचाने जाने वाले रोहित शर्मा ने जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए नाबाद शतक लगाकर भारत को जीत दिलाई. जिससे भारत ने 2-1 से सीरीज पर कब्ज़ा जमाया.

इसके बाद भारतीय टीम की हर कोई तारीफ कर करने लगा. इसी बीच पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शोएब अख्तर ने भी भारत की तारीफ करदी, लेकिन ऐसा करना शोएब को भारी पड़ गया. क्योंकि भारत की तारीफ में किए गए ट्वीट को लेकर पाकिस्तानियों ने उन्हें जमकर ट्रोल करना शुरु कर दिया.

भारत की तारीफ में ये कहा शोएब ने 

भारत को मिली जीत से पहले पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर टी-20 त्रिकोणीय सीरीज अपने नाम की थी. शोएब अख्तर ने ट्वीट करते हुए लिखा ”पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को बहुत ही शानदार तरीके से हराया और अब हिंदुस्तान ने इंग्लैंड को हराकर ये साबित कर दिया कि उपमहाद्वीप की यह दोनों टीमें शॉर्ट फॉर्मेट के क्रिकेट में बेहतर कर रही हैं. लेकिन रोहित शर्मा ने बहुत शानदार खेला”

शोएब अख्तर द्वारा रोहित शर्मा और भारतीय टीम की तारीफ करना पाकिस्तान क्रिकेट फैन्स को बिल्कुल भी पसंद नही आया और उन्होंने अपने ही दिग्गज खिलाड़ी को ट्वीटर पर जमकर खरी-खोटी सुनना शुरु कर दिया. एक भड़के यूजर ने कहा कि अख्तर ये सारी बातें भारतीयों को खुश करने के लिए कह रहे हैं.

जबकि एक अन्य यूजर ने लिखा ”स्टार स्पोर्ट्स चैनल में जगह मिल जाएगी आपको थोड़ा खुश करो इनको” हालांकि ऐसा नही है कि सभी ने अख्तर को ट्रोल किया. कुछ पाकिस्तानी लोगों ने शोएब की तारीफ भी की है. एक ने लिखा ”टीम इंडिया ने बहुत अच्छा खेला, उनकी बैटिंग बहुत अच्छी थी. उनपर कोई दबाव नही था. उनकी टीम को सीरीज जीतने के लिए बधाई. आज दोनों भाइयों ने सीरीज जीत ली, एशिया के लिए अच्छा दिन.

The post पाक ने फिर जाहिर किये अपने नापाक इरादे, टीम इंडिया की तारीफ़ करने पर अख्तर के साथ की ये शर्मनाक हरकत appeared first on SportzWiki Hindi.