इंग्लैंड और भारत के बीच हुए तीसरे वनडे मैच को इंग्लैंड की टीम ने 8 विकटों से जीत लिया। इस हार के साथ ही भारतीय टीम पहला वनडे मैच जीतने के बाद भी 3 मैचों की सीरीज 2-1 से गंवा दिया।
इस हार के बाद भारतीय टीम के मध्यक्रम पर एक बार फिर सवाल खड़े होने लगे हैं। वहीं अंतिम वनडे में केएल राहुल को टीम से बाहर करने पर भी कोहली की काफी आलोचना हो रही है।
सौरव गांगुली ने टीम प्रबंधन को आड़े हाथों लिया

मैच और सीरीज हारने के बाद पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली ने टीम प्रबंधन को आड़े हाथों लिया है। उन्होंने लगता है कि प्रबंधन ने दो शानदार बल्लेबाजों को केएल राहुल को पूरा मौका नहीं दे रही है और ऐसा ही अजिंक्य रहाणे के साथ भी हुआ था। दादा ने कहा
“आँख बंद करके चौथे नंबर पर राहुल को मौका देता। आपके टीम के टॉप 4 बल्लेबाज सबसे बेहतरीन होने चाहिए। प्रबंधन को राहुल से बात करके बोलना चाहिए हम तुम्हें 15 मैच दे रहे हैं, आओ और खेलो।”
धोनी पर भी बोले दादा

इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे और तीसरे मैच में महेंद्र सिंह धोनी बल्ले के साथ जूझते दिखे। गांगुली को लगता है कि अगर धोनी को 2019 का विश्वकप खेलना है तो उन्हें जल्द ही फॉर्म में लौटना पड़ेगा।
दादा के अनुसार धोनी अभी पारी संभालने में जूझ रहे हैं, इसलिए उन्हें ऐसे समय बल्लेबाजी करने आना चाहिए जब आते ही वो हिटिंग शुरू कर सकें। उन्हें उम्मीद है कि धोनी जल्द फॉर्म में वापस आ जायेंगे।
रैना को लेकर कही बड़ी बात

पूर्व कप्तान ने टीम में सुरेश रैना की जगह को लेकर बड़ी बात बोल दी। उन्होंने कहा
“अब टीम को रैना से हटकर देखना पड़ेगा। पुरे आदर के साथ हमारे पास उनसे बेहतर खिलाड़ी हैं। उन्होंने वनडे में रन बनाये हैं ,लेकिन विदेशों में उनका बल्ला शांत ही रहा है और इसी वजह से भारत को आगे बढ़कर सोचना पड़ेगा।”
The post सौरव गांगुली हुए सख्त कहा सुरेश रैना को करो बाहर और महेंद्र सिंह धोनी एवं लोकेश राहुल से कड़े शब्दों में बात appeared first on SportzWiki Hindi.