Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

बच्चों के लिए बनाये गर्मागर्म मैगी पकोड़े

रेसिपी डेस्क :आज कल के बच्चों को मैगी खाना बहुत पसंद है और इसके लिए वह बाजार में बनी मैगी को खाकर अपनी पसंद को पूर करते हैं। लेकिन बाजार में मिलने वाली मैगी आपके बच्चों की सेहत के लिए हानिकारक हो सकती है। अगर आप बच्चे को घर पर बनी मैगी को खिलाना चाहते हैं तो आपके बच्चों की सेहत के लिए अच्छा होगा। आज हम आपको मैगी से बनने वाली एक नई रेसिपी के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपके बच्चों को बहुत ज्यादा पसंद आएगी। आज हम आपको मैगी के पकोड़ो बनाने की रेसिपी के बारे में बताने जा रहे हैं। अगर आप मैगी के पकोड़े खाते है तो आप दूसरे पकोड़े खाना बंद कर देंगे। आप इस बरसात के मौसम में मैगी से बने पकोड़े बनाकर अपन मेहमानों को भी खिला सकती है। तो आइए जानते है मैगी पकोड़े बनाने की रेसिपी के बारे में...

मैगी पकोड़े बनाने की सामग्री

पानी,मैगी,मैगी मसाला,पत्तागोभी,प्याज,शिमला मिर्च, धनिया, नमक, लाल मिर्च पाउडर, सूजी और बेसन

मैगी पकोड़े बनाने की विधि

मैगी के पकोड़े बनाने के लिए सबसे पहले आप एक बड़े बर्तन में पानी डालकर उसे गर्म होने के लिए गैस पर रख दें, जब पानी अच्छे से गर्म हो जाए तो इसमें मैगी और मैगी मसाला डालकर उसे ​थोड़ी देर तक उबलने दें। जब ये अच्छे से उबल जाएं तो आप इसे खाली बर्तन में निकालकर इस ठंडा होने के रख दें।


इसके बाद पत्तागोभी, प्याज, शिमला मिर्च, धनिया, नमक, लाल मिर्च पाउडर, सूजी, बेसन और पानी को मिलाकर अच्छे से उसका घोल बना लें। ध्यान रहे की ये घोल ज्यादा पतला नहीं हो इसके बाद इसमें उबली हुई मैगी को ​अच्छे से मिलाएं। इन सब को अच्छे से मिलाकर आप इसके छोटे छोटे बॉल्स बनाकर एक बर्तन में रख दें। इसके बाद आप एक कड़ाई में तेल को डालकर अच्छे गर्म करें और तेल को गर्म होने के बाद आप इसमें मैगी के बॉल्स को फ्राई करें। अच्छे से फ्राई होने के बाद आप इसे बच्चों के खाने के लिए सर्व कर सकती है।



Herald