भारतीय टीम और इंग्लैंड के बीच पहले टी-20 मैच मंगलवार 3 जुलाई को खेला जाना है. इस मैच से पहले भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की है. जिसमे उन्होंने अपनी टीम को लेकर कई रोचक बाते कही है.
दबाव के पलों में अच्छा खेलने वाली टीम जीतेगी सीरीज

भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली से जब इंग्लैंड टीम की हलियाँ शानदार फॉर्म के बारे में पूछा गया, तो कोहली ने कहा, “हम अपनी क्षमताओं पर भरोसा करते है और हम बहुत सी टी-20 क्रिकेट खेलकर यहां पर आये है. हमने हाल में ही आईपीएल खेला है और अभी आयरलैंड के खिलाफ खेला है.
हमारे पास टी-20 क्रिकेट के बहुत से अनुभवी खिलाड़ी है. वैसे भी दर्शकों के मनोरंजन के लिए टी-20 क्रिकेट में सपाट पिचें ज्यादा मिलती है, इसलिए मुझे नहीं लगता कि इसमें किसी भी टीम को फेवरेट बताया जा सकता है. छोटे फॉर्मेट में किसी भी टीम के पास जीतने का पूरा मौका होता है. मैच के दिन जो टीम अच्छा खेलती है उसके पास जीतने का चांस होता है.
मुझे पता है, कि इंग्लैंड के खिलाफ हमें चुनौती जरुर मिलेगी. दोनों ही टीमें शानदार फॉर्म में चल रही है, इसलिए यह सीरीज बहुत रोमांचक होने वाली है. जो भी टीम दबाव के पलों में अच्छा खेलेगी. उस टीम के पास जीतने का मौका होगा. हम इस सीरीज को जीतने लिए कॉंफिडेंट है.”
विराट से जब उनके खेलने की प्लानिंग के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा, “हमें इस बात से फर्क नहीं पड़ता है, कि हम पहले बल्लेबाजी कर रहे है या बाद में बल्लेबाजी कर रहे है.
पहले बल्लेबाजी करते हुए अगर आप स्कोर बोर्ड पर रन लगा देते हो तो आप अपनी विपक्षी टीम को प्रेशर में ला सकते हो. वही अगर आप बाद में बल्लेबाजी करते हो तो आप स्कोर कार्ड को देखते हुए अपनी बल्लेबाजी की गति को मैनेज कर सकते हो. आपके सामने टार्गेट होता है और उसी हिसाब से आप बल्लेबाजी कर सकते है.
2020 विश्व कप पर हमारी नजर

जब पत्रकार ने विराट से टी-20 विश्व कप की तैयारियों के बारे में पूछा तो कोहली ने कहा, “हमारी नजर टी-20 विश्व कप में भी जरुर है और इंग्लैंड जैसी मजबूत टीम के खिलाफ खेलकर हमें अपनी टीम को आंकने का भी एक अच्छा मौका मिलेगा. टी-20 विश्व कप से पहले हमारे पास अपने युवा खिलाड़ियों को अजमाने का अच्छा मौका है. हम विश्व कप तक अपने कई खिलाड़ियों को मौका देंगे. हम युवा खिलाड़ियों की प्रतिभा को पहचाने की कोशिश करेंगे.
The post विराट ने अपने ही पाँव में मारी कुल्हाड़ी, इंग्लैंड को अनजाने में बताया जीतने का फार्मूला appeared first on SportzWiki Hindi.