विंडीज ए और इंडिया ए के बीच चल रहे दुसरे अनाधिकृत टेस्ट मैच में इंडिया ए ने विंडीज ए को हराते हुए 5 विकेट से जीत हासिल कर ली है. इस जीत के सूत्रधार मोहम्मद सिराज बने जिन्होंने दोनों पारियों में कुल 8 विकेट झटके. दूसरी पारी में इंडिया ए को 321 रनों का विजयी लक्ष्य मिला था जिसे इंडिया ए ने पांच विकेट खोकर ही हासिल कर लिया. रिषभ पन्त और करुण नायर ने इस स्कोर तक पह्चुने में बड़ी मदद की.

हम आपको बता दे कि विंडीज ए टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया, कप्तान ब्रुक्स के शतक के बदौलत टीम का स्कोर 302 तक पहुच गया, इस पारी में सिराज ने महत्वपूर्ण 4 विकेट हासिल किये. इसके बाद बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम मात्र 192 रन ही बना सकी.
ब्रूक्स ने अपना पांचवां प्रथम श्रेणी शतक जड़ा और 224 गेंद में 15 चौकों की मदद से नाबाद 122 बनाये.
भारत ए की ओर से बायें हाथ के स्पिनर शाहबाज नदीम ने 42 जबकि मोहम्मद सिराज ने 67 रन देकर तीन-तीन विकेट चटकाए.रजनीश गुरबानी, विजय शंकर और जयंत यादव ने एक-एक विकेट हासिल किया.

दूसरी पारी में भारतीय टीम ने सधी हुई गेंदबाजी करते हुए पूरी विंडीज टीम को मात्र 210 रनों के स्कोर पर ही रोक दिया. इस पारी में भी भारतीय टीम की तरफ से मोहम्मद सिराज ने चार विकेट हासिल किये. दूसरी पारी में टीम इंडिया को 321 रनों का विजयी लक्ष्य मिला. इस विजयी लक्ष्य को पाने में टीम इंडिया की तरफ से हनुमा विहारी, रिषभ पन्त और करुण नायर ने उपयोगी पारिया खेली. इसी के बदौलत टीम इंडिया ने ये मैच 5 विकेट से जीत दिला दी.

हनुमा विहारी ने 68 रनों की पारी का योगदान दिया जबकि करुण नायर ने 55 रनों का योगदान दिया. इसके बाद विकेटकीपर बल्लेबाज रिषभ पन्त ने 67 रनों की पारी खेलकर टीम को दूसरे टेस्ट मैच में जीत दिला दी.
अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो इसे खूब शेयर,कमेंट और लाइक करे …
The post एकबार फिर आया ऋषभ पंत नाम का तूफान, इंडिया ए को वेस्टइंडीज ए के खिलाफ दिलाई जीत appeared first on SportzWiki Hindi.