Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

सौरव गांगुली ने कहा आप कही भी हो विराट कोहली जब बल्लेबाजी करे तो देखने जरुर पहुंच जायेंगे

भारतीय टीम इस समय इंग्लैंड दौरे पर है और 1 अगस्त से एजबेस्टन में 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच खेलेगी। भारत का पिछले दोनों इंग्लैंड दौरा खास नहीं रहा था और टीम को करारी हार झेलनी पड़ी थी। इस बार टीम का कप्तान नया है और टीम ने दक्षिण में टेस्ट सीरीज हारने के बावजूद अपने प्रदर्शन से अभी का दिल जीत लिए था। इसीलिए इस बार सभी को इस टीम से काफी उम्मीदें हैं।

दादा ने की कोहली की तारीफ

पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली ने कप्तान कोहली की जमकर तारीफ की है। गौरव कपूर के वेब सीरीज ‘ब्रेकफास्ट विथ चैंपियंस’ में बात करते बताया कि उन्हें विराट कोहली से काफी उम्मीदें हैं। दादा ने कहा

“जब विराट कोहली खेलते हैं, जहां भी आप हों, आप आकर देखेंगे, क्योंकि वह खेल रहे हैं। यही उनका प्रभाव है। जब आप उन्हें देखते हैं, तो आपको पता चलेगा कि इस आदमी अपनी टीम को बेस्ट बनाने के मिशन पर है।”

यो-यो टेस्ट पर भी रखा अपना पक्ष 

इसके साथ ने उन्होंने यो-यो टेस्ट पर उठ रहे सवाल पर भी अपना पक्ष रखा। इसके साथ ही दादा ने बताया कि आज यो-यो टेस्ट खिलाड़ियों के लिए क्यों जरूरी हो गया है। उन्होंने कहा

“यहां फिटनेस और यो-यो टेस्ट है। लोग इसकी आलोचना करते हैं लेकिन इस टेस्ट के पीछे कारण है। आपको मानसिक रूप से मजबूत होना है। अब क्रिकेट फिटनेस का भी खेल है और कुछ सालों में यह खेल काफी बदल गया है। मुझे विराट कोहली से काफी उम्मीदें हैं और देश को उनपर विश्वास है।”

टेस्ट सीरीज में कोहली पर होगा टीम का दारोमदार 

भारतीय कप्तान विराट कोहली पर आने वाली इंग्लैंड टेस्ट सीरीज में काफी दारोमदार होगा। उनका पिछला इंग्लैंड दौरा बेहद खराब रहा था और उनके बल्ले से 5 टेस्ट में सिर्फ 134 रन निकले थे। इस बार वह टीम के कप्तान भी हैं इसी वजह से पूरा देश उनकी तरफ देख रहा है।

The post सौरव गांगुली ने कहा आप कही भी हो विराट कोहली जब बल्लेबाजी करे तो देखने जरुर पहुंच जायेंगे appeared first on SportzWiki Hindi.