Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

शर्मसार! सगे भाई ने नाबालिग बहन की आबरू को किया तार-तार, हैवानियत की सारी हदें पार

क्राइम डेस्‍क। इन दिनों देश के अधिकांशत हिस्‍सों से जिस तरह की दिल दहला देने वाली वारदातों को खुलासा हो रहा हैं उन्‍हें सुनकर हर इंसान की रूह कांपने लगती हैं। देशभर में पिछले कई दिनों से कई अमानवीय कुकृत्‍यों से पर्दा उठा हैं जो रिश्‍तों को कंलकित करते दिखाई दे रहे हैं। विभिन्‍न स्‍थानों पर छोटी बच्‍चीयों की आबरू के साथ जो गंदा खेल खेला जा रहा हैं उन्‍हें रोकने के लिए देश के कानून में कडे प्रावधानों की कमी खलने लगी हैं। पिछले कुछ दिनों से महिला सुरक्षा को धता साबित करने वाले मामले उजागर हुए हैं। ऐसा ही एक मामला सामने आया हैं देश की राजधानी दिल्‍ली से जहां एक सगे भाई ने रिश्‍तों को तार-तार करते हुए अपनी ही नाबालिग बहन को हवस का शिकार बना लिया। पुलिस सूत्रों के अनुसार ये मामला राजधानी दिल्‍ली में स्थित आदर्श नगर का हैं। यहां एक आठ साल की मासूम बच्‍ची के साथ उसी के बडे भाई ने कथित तौर पर बलात्‍कार की वारदात को अंजाम दे दिया हैं। सगे भाई की ऐसी करतूत सामने आने से पूरे क्षेत्र में आक्रोश व्‍याप्‍त हैं।

सूत्रों के अनुसार मामला उजागर होने पर पुलिस ने पीडिता के बडे भाई के खिलाफ केस दर्ज कर लिया हैं। खबरों के मुताबिक इस वहशीयाना हरकत को अंजाम देने वाला आरोपी भाई भी अभी तक नाबालिग हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार एक स्‍थानीय अस्‍पताल से खबर आई थी कि यहां एक बच्‍ची को एडमिट करवाया गया हैं जिसके गुप्तांगों से काफी खून बह रहा हैं। पीडिता से जब इस वारदात के बारें में पूछताछ की गई तो बेहद चौका देने वाला सच सामने आया। दरअसल पुछताछ में पता चला की पीडिता के बडे भाई ने माता-पिता की अनुपस्थिति में उसके साथ इस घिनौनी वारदात को अंजाम दिया हैं।

सूत्रों के मुताबिक पुलिस ने मामले की शिकायत दर्ज करके आरोपी लडके को गिरफ्तार कर लिया हैं। पुलिस मामले की पूरी छानबीन में जूट गई हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार इस मामले पर जल्‍द कार्रवाई की जायेगी, वहीं दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल भी पीडिता बच्‍ची से मिलने पहुंच चुकी हैं।



Herald