भारतीय क्रिकेट टीम इस साल के अपने सबसे कठिन इंग्लैंड के दौरे पर हैं। इंग्लैंड का ये दौरा भारतीय टीम के लिए बड़ा ही महत्वपूर्ण माना जा रहा है और इस मिशन इंग्लैंड की शुरूआत मंगलवार को कर ली है। मंगलवार को भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज की शुरूआत हुई जिसमें भारतीय टीम ने इंग्लैंड को शानदार अंदाज में पटखनी देकर अपने मिशन का आगाज किया है।

लोकेश राहुल ने शानदार शतक जड़ भारत को दिलायी बेहतरीन जीत
भारतीय टीम में स्टार बल्लेबाज लोकेश राहुल ने अपनी खास छाप छोड़ी। कर्नाटक के सलामी बल्लेबाज लोकेश राहुल ने इंग्लैंड के खिलाफ मैनचेस्टर में खेले गए पहले टी-20 मैच में अपनी बेहतरीन पारी से खासी सुर्खिया बटोरी। लोकेश राहुल ने अपने टी-20 इंटरनेशनल करियर का दूसरा शतक जमाते हुए 54 गेंदो में नाबाद 101 रनों की पारी खेली। इस दिलकश पारी के दौरान लोकेश राहुल ने 10 चौके और 5 छक्के जड़े।

कुलदीप यादव ने पंजे ने भी निभाया भारत की जीत में अपना किरदार
इस मैच में भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर फील्डिंग करने का फैसला किया। इंग्लैंड के पहले खेलते हुए एक शानदार शुरूआत के बाद भी कुलदीप यादव के पंजे में फंस गया। कुलदीप यादव ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 24 रन देकर 5 विकेट हासिल किए और इंग्लैंड को 159 रनों के स्कोर पर ही रोक लिया। इसके बाद भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने आए राहुल ने एक तूफानी पारी खेलकर भारत को मैच में 10 गेंद रहते 8 विकेट से जीत दिला दी।

कुलदीप और केएल राहुल राहुल का कायल हुआ क्रिकेट जगत
इस मैच में भारतीय टीम की जीत में कुलदीप यादव और लोकेश राहुल अपने दमदार प्रदर्शन के बूते नायक बनकर सामने आए। कुलदीप और लोकेश राहुल के इस धमाकेदार प्रदर्शन के बाद पूरा क्रिकेट जगत उनका कायल हो गया है। क्रिकेट के पूर्व दिग्गज खिलाड़ियों ने कुलदीप और राहुल के प्रदर्शन की जबरदस्त तारीफ की।

देखिए कैसा रहा दिग्गजों का राहुल-कुलदीप के प्रदर्शन पर रिएक्शन
Special touch from @klrahul11. Making batting look very easy. A combination of great balance and good temperament. #ENGvIND
— Sachin Tendulkar (@sachin_rt) July 3, 2018
First T20
– 159/8 (20 overs)
– 163/2 (18.2 overs)
A fantastic century from KL Rahul (101*) Team India goes 1-0 up vs England— Saqlain Mushtaq (@Saqlain_Mushtaq) July 4, 2018
What a phenomenal talent KL Rahul is. So pleasing to the eyes. High time he is an automatic pick across formats. All class #ENGvIND
— Mohammad Kaif (@MohammadKaif) July 3, 2018
KL Rahul also has to play in the Tests………
— Michael Vaughan (@MichaelVaughan) July 3, 2018
Special ton from very special player @klrahul11 and @imkuldeep18 was too good. Great start by team India for England tour. Look forward to many more victories #ENGvsIND
— Irfan Pathan (@IrfanPathan) July 4, 2018
Brilliant innings by @klrahul11 !! Congratulations Team India!! @imVkohli
— Wriddhiman Saha (@Wriddhipops) July 3, 2018
@klrahul11 ..good to see india play Rahul..he is a must in all formats ..superb innings
— Sourav Ganguly (@SGanguly99) July 3, 2018
All-round performance from the team today..first @imkuldeep18’s wonderful spell and then @klrahul11’s superb century. Amazing game guys. Brilliant start to the long English tour. #EngvInd
— R P Singh (@rpsingh) July 3, 2018
Well bowled @imkuldeep18 5wickets and well played @klrahul11 100* congratulation both of you well done good show
— Mohammad Shami (@MdShami11) July 3, 2018
What a wonderful start to the England series for India. An outstanding spell of wrist spin bowling from @imkuldeep18 , followed by a brilliant hundred from @klrahul11 . Well begun @BCCI #ENGvIND
— VVS Laxman (@VVSLaxman281) July 3, 2018
अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।
The post किसने क्या कहा: सिर्फ सचिन, लक्ष्मण नहीं बल्कि पाकिस्तान और इंग्लैंड के दिग्गज क्रिकेटर भी हुए भारत के फैन appeared first on SportzWiki Hindi.
– 159/8 (20 overs)
– 163/2 (18.2 overs)