हेल्थ डेस्क। पहले के समय कोई भी बिमारी होने पर दादी-नानी के नुस्खें काफी कारगर माने जाते थे। अगर आज अचानक कोई समस्या या बिमारी का प्रभाव दिखाई देने लगता हैं तो इन नुस्खों की याद खूद-ब-खूद आ जाती हैं। आमतौर पर अजवाइन का इस्तेमाल किचन से जूडे कार्यों में किया जाता हैं। अजवाइन मसाले में काम आने के अलावा स्वास्थ्य से जूडी तकलिफों को भी दूर करता हैं। ये बेहद गुणकारी होता हैं। इसके नियमित सेवन से शरीर का खाना आसानी से पचाया जा सकता हैं। अगर आप जोडो के दर्द से परेशान हैं तो ये आपके लिए अचुक दवा का काम करता हैं। आईये जानते हैं इसके अन्य फायदें-
जोडो के दर्द की परेशानी को दूर करने के लिए सबसे पहले अजवाइन को पोटली में बांधे और इसे सेंकें। इसके बाद अजवाइन को अरंडी के तेल के साथ पीसकर जोडो पर मालिश करें। अजवाइन के तेल को थोडा सा गर्म करके जोडो पर इसकी मालिश करें। जोडो की परेशान को दूर करने के लिए अजवाइन के तेल की 3 बूंद को पिसी हुई दालचीनी के साथ सेवन करें। खांसी की समस्या को दूर करने के लिए 2 ग्राम अजवाइन को 1 ग्राम काले नमक में मिलायें और गर्म पानी के साथ इसका सेवन करें। इसके अलावा खांसी में एक चम्मच को चबाचबा कर खाने से भी फायदा मिलता हैं और इसके बाद गर्म पानी का सेवन करें।
अगर आप पेट की समस्याओं से परेशान हैं तो अजवाइन आपके लिए अच्छा विकल्प हैं। पेट की समस्यओं को खत्म करने के लिए एक लीटर नींबू के रस में थोडा से नमक और एक किलो अजवाइन को मिक्स करें और कांच के बर्तन के अंदर धूप में रखें। इसके सूखने के बाद प्रतिदिन दोनो टाइम इस चूर्ण का सेवन करें। दांत की समस्याओं को दूर करने के लिए अजवाइन का तेल दर्द वाले दांत पर लगायें। इसके बाद गर्म पानी में अजवाइन और नमक को मिक्स करके इसका कुल्ला करें।
Herald