पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज ज़हीर खान इंग्लैंड में मौजूदा स्थिति देखते हुए टेस्ट मैचों में दो स्पिनर गेंदबाजों को खिलाने का सही मौका मानते हैं. साथ ही ज़हीर का कहना है कि कुलदीप यादव से उम्मीदें रखना कोई गलत नही है. भारत इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की सीरीज 1 अगस्त से खेलेगा.
ये कहा ज़हीर ने
ज़हीर ने एक इन्टरव्यू के दौरान कहा
”हां, अगर मौसम में गर्मी है, तो तेज गेंदबाजों के लिए मुश्किल हो सकती है. लेकिन आपके पास हमेशा 2 विशेषज्ञ स्पिनरों के साथ खेलने का विकल्प होता है. अगर हालत ऐसे ही रहते हैं, तो भारतीय टीम प्रबंधन दो स्पिनरों को उतार सकता है.”

सीमित ओवरों में शानदार प्रदर्शन करने वाले कुलदीप यादव के बारे में जब ज़हीर से पूछा गया कि क्या कुलदीप यादव पर अधिक दवाब डाला जा रहा है. इस पर ज़हीर ने कहा
”उम्मीदें क्यों नहीं होनी चाहिए ? अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उसने शानदार प्रदर्शन किया है. जिसके बाद से उम्मीदें बढ़ गई हैं. जब आप अच्छा करते हो तो ऐसा होता ही है और उसे इससे निपटना ही होगा.”
ज़हीर खान का मानना है कि भारत ने साउथ अफ्रीका में भले ही टेस्ट सीरीज गंवा दी हो, लेकिन अंतिम मैच में किया गया प्रदर्शन शानदार रहा था. जिस कारण उम्मीदें काफी बढ़ी हैं. ज़हीर ने कहा
”सभी कह रहे हैं कि ब्रिटेन में यह गर्मी भारत के समान ही रहेगी. मैं भी भारत के हावी होने की उम्मीद कर रहा हूं, लेकिन हमें यह भी ध्यान रखना पड़ेगा कि यह 5 मैचों की टेस्ट सीरीज है. 5 टेस्ट मैचों की सीरीज काफी चुनौतीपूर्ण भी हो सकती है. आपको लगातार शानदार प्रदर्शन बरक़रार रखने की जरुरत होगी.”

इसके साथ ही ज़हीर ने कहा ”मुझे साउथ अफ्रीका में उनके प्रदर्शन से काफी उम्मीद लगती है. हाँ, टेस्ट सीरीज में 1-2 से हार गए थे. लेकिन अंतिम टेस्ट में जिस तरह से उन्होंने वापसी की वह शानदार था.”
वर्ल्डकप के लिए जसप्रीत बुमराह की गेंदबाजी को ज़हीर सबसे महत्वपूर्ण मानते हैं. साथ ही उनका कहना है कि महेंद्र सिंह धोनी का अनुभव टीम के लिए लाभकारी साबित हो सकता है.
The post इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट में कुलदीप यादव से उम्मीद रखना गलत नही : ज़हीर खान appeared first on SportzWiki Hindi.