Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

लगातार सीरीज हारने से ऑस्ट्रेलिया टीम के नाम दर्ज हुआ ये शर्मनाक रिकॉर्ड

स्पोर्ट्स डेस्क:जिम्बॉम्बे में पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही त्रिकोणीय टी-20 सीरीज में पाकिस्तान में आॅस्ट्रेलिया को हराकर इस सीरीज को अपने नाम कर लिया है। लगातार दो सीरीज के हारने के बाद आॅस्ट्रेलिया टीम के नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड बन गया है। कल के मैच में पाकिस्तान के बल्लेबाजों ने आॅस्ट्रेलिया के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की और सलामी बल्लेबाज फखर जमां (91) और शोएब मलिक (नाबाद 43) की 107 रन की साझेदारी से पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को छह विकेट से हरा दिया। टॅास जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरे ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाजों ने 20 ओवर में आठ विकेट खोकर पाकिस्तान को 183 रन का विशाल लक्ष्य दिया था।

लेकिन इस विशाल लक्ष्य का पिछा करने उतरे पाकिस्तान के बल्लेबाजोें ने इस विशाल लक्ष्य को छोटा सा बना दिया और टीम ने 19.2 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर इस विशाल लक्ष्य को हासिल कर टीम को जीत दिला दी। पाकिस्तान टीम के लिए सबसे बड़ी पारी खेलने वाले फखर जमां को मैन ऑफ द मैच के लिए चुना गया हैं जमां ने 46 गेंद में 12 चौके और तीन छक्के लगाकर 91 रन की पारी खेली थी। इस सीरीज में पाकिस्तान टीम में लगातार आॅस्ट्रेलिया टीम को दो मैचों में हराया है। इस सीरीज हारने के बाद आॅस्ट्रेलिया टीम को लागतार सीरीज हारने के कारण उनकी रैकिंग में भी गिरवाट हुई है।

इस सीरीज के कुछ मैचों में आॅस्ट्रेलिया के बल्लेबाजों ने अच्दा प्रदर्शन किया था। लेकिन पहले इंग्लैंड ने हराया अब पाकिस्तान में सीरीज में हराकर विश्व विजेता आॅस्ट्रेलिया को छोटी सी टीम बना दी।इस सीरीज में ऑस्ट्रेलियाई कप्तान आरोन फिंच ने मेजबान जिम्बाब्वे के खिलाफ बल्लेबाजी करते हुए एक मैच में सबसे बड़ी पारी खेलने का विश्व रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। स्मिथ और वार्नर के जाने से इस टीम का प्रदर्शन दिनों दिन खराब होता जा रहा है।



Herald