टोरंटो: स्विट्जरलैंड के स्टार टेनिस खिलाड़ी रोजर फेडरर ने मैचों के बढ़ते बोझ के चलते अगले महीने से यहां शुरू होने वाले रोजर्स कप से अपना नाम वापस ले लिया है। 36 साल के फेडरर ने इस वर्ष अब तक केवल सात एकल मैच ही खेले हैं। उन्होंने जनवरी में आस्ट्रेलियन ओपन के रूप में अपना 20वां ग्रैंड स्लैम खिताब जीता था। विंबलडन में उन्हें क्वार्टर फाइनल में केविन एंडरसन के हाथों हार का सामना करना पड़ा था।

वर्ल्ड नंबर-2 फेडरर को पिछले साल इस टूर्नामेंट में फाइनल में जर्मनी के एलेक्जेंडर ज्वेरेव से शिकस्त खानी पड़ी थी।
चार अगस्त से शुरू होने जा रहे रोजर्स कप में शीर्ष-10 में से नौ खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। इनमें राफेल नडाल तथा विंबलडन चैम्पियन नोवाक जोकोविक भी शामिल हैं।
The post … तो इस वजह से फेडरर ने लिया रोजर्स कप से नाम वापस appeared first on Puri Dunia | पूरी दुनिया.