खेल डेस्क। विराट कोहली के नेतृत्व वाली भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ आज से शुरू हो रही तीन मैचों की वनडे शृंखला के पहले मैच में विजयी शुरुआत करने के लिए मैदान पर उतरेगी।
इस शृंखला में जीत हासिल कर एक बार फिर से भारतीय टीम मेजबान टीम पर अपना दबदबा कायम करना चाहेगी। दोनों टीमों के ऑल ओवर प्रदर्शन की बात की जाए तो इसमें भारतीय टीम का विरोधी टीम पर दबदबा रहा है।
एंडरसन ने किया विम्बलडन के बादशाह फेडरर को बाहर
दोनों टीमों के बीच अभी तक 96 वनडे मुकाबले खेले गए हैं। इसमें से 52 में भारतीय टीम ने जीत हासिल की है जबकि उसे 39 में हार का सामना करना पड़ा है।जबकि दो मैच टाई रहे और तीन मैचों का कोई परिणाम नहीं निकाला है। दोनों टीमों के बीच पहला वनडे 1974 में और अन्तिम 2017 में खेल गया था।
आज यहां खेले जाने वाले मैच में भारतीय दर्शकों की नजरें कप्तान विराट कोहली और पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी के साथ ही सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा, केएल राहुल, शिखर धवन और स्पिन जोड़ी युजवेन्द्र चहल तथा चाइनामैन कुलदीप यादव पर होगी।
फाइनल में पहुंच क्रोएशिया ने रच दिया ये इतिहास, मैच में बने ये रिकॉर्ड
इस सीरीज में इंग्लैंड की ओर से जोस बटलर, जैसन रॉय, एलेक्स हेल्स, जॉनी बेयरस्टो और इयोन मोर्गन पर प्रशंसकों की विशेष नजर होगी। जिन्हें हाल ही मेंं ऑस्टे्रेलिया के खिलाफ खेली गई वनडे सीरीज में धमाकेदार प्रदर्शन किया था। इस सीरीज में इंग्लैंड ने विश्व चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया को 5-0 से शिकस्त दी थी।
विराट कोहली की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने इससे पहले मेजबान टीम को टी-20 सीरीज में 2-1 से हराया था। वनडे सीरीज में कप्तान अपने प्रिय तीसरे स्थान को छोडक़र चौथे क्रम पर बल्लेबाजी के लिए उतर सकते हैं। यह स्थान उन्हें केएल राहुल के लिए खाली करना पड़ सकता है, जिन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया था।
इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे में धोनी और विराट बना सकते हैं ये रिकॉर्ड
भारत: विराट कोहली (कप्तान), शिखर धवन, रोहित शर्मा, लोकेश राहुल, महेन्द्र सिंह धोनी, दिनेश कार्तिक, सुरेश रैना, हार्दिक पांड्या, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, श्रेयस अय्यर, सिद्धार्थ कौल, अक्षर पटेल, उमेश यादव, शार्दुल ठाकुर, भुवनेश्वर कुमार।
इंग्लैंड: इयोन मोर्गन (कप्तान), जैसन रॉय, जॉनी बेयरस्टो, जोस बटलर, मोइन अली, जो रूट, जैक बाल, टॉम कुरेन, एलेक्स हेल्स, लियाम प्लंकेट, बेन स्टोक्स, आदिल रशीद, डेविड विली, मार्क वुड।