भारतीय महिला टीम के कोच तुषार अरोठे और टीम के कुछ मुख्य खिलाड़ियों के बीच विवाद हो गया था, जिस वजह से उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. यह विवाद उस वक़्त हुआ है जब आगामी टी-20 वर्ल्ड कप शुरू होने में महज कुछ ही दिन बचे हैं.
ऐसे में टीम इंडिया की कप्तान मिताली राज ने अपने टीम के सभी खिलाड़ियों से आग्रह किया है कि सबकुछ भूल हमें खेल पर ध्यान देने की जरुरत है. यह सब एक खिलाड़ी के जीवन का हिस्सा है.
टीम इंडिया की कप्तान मिताली राज ने इस बात की पुष्टि करते हुए बताया कि
“हमारे पास वर्ल्डकप की तैयारी के लिए बहुत कम समय है. ऐसे में हमें इस तरह के विवादों से बचने की जरुरत है. हम नहीं चाहते कि टीम का माहौल ख़राब हो. हम जल्द ही उसी अंदाज में आ जायेगे जैसे पहले माहौल हुआ करता था.”

उन्होंने आगे कहा कि
“ये चीजें एक खिलाड़ी के जीवन का हिस्सा हैं. आपको अपनी प्राथमिकताओं को जानना चाहिए. आपके पास एक दौरा आ रहा है. जिसके माध्यम से हम अपनी विश्वकप की तैयारी के बारे में परख पाएंगे. इसलिए मैं इस पर ज्यादा ध्यान नहीं दे रही.”
उन्होंने आगे कहा कि
“श्रीलंका दौरा बहुत महत्वपूर्ण है और इसे जीतना हमारे लिए महत्वपूर्ण है. पांच टी -20 हमें विश्वास हासिल करने में मदद करेंगे जो हमने एशिया कप के बाद थोड़ा सा खो दिया था. हमें जीतने की जरूरत है, ताकि जब हम विश्व कप में आएं तो हम आत्मविश्वास रखते हैं और बहुत सकारात्मकता से जाए.”
बता दें, यह पहली बार नहीं था जब इस तरह का विवाद विश्वकप से ठीक पहले सामना आया हो. इससे पहले अप्रैल 2017 में पूर्णिमा राउ को हटा दिए जाने पर भी ऐसा ही हुआ था. तब इंग्लैंड में आईसीसी विश्वकप के लिए भारत को दो महीने से भी कम समय बचा था. अब, मिताली एंड कंपनी वेस्टइंडीज में आईसीसी महिला विश्व टी -20 से सिर्फ चार महीने दूर हैं.
मिताली-हरमनप्रीत ने की थी शिकायत
मुंबई मिरर की खबर के मुताबिक भारतीयय महिला टीम की कप्तान मिताली राज और टी20 टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने इस सिलसिले में 27 जून को दिल्ली में सीओए से मुलाकात करके अरोठे की शिकायत की थी.
इसके बाद 6 जुलाई को मुंबई में अरोठे को बुलाकर उनका पक्ष जाना गया था. अरोठे को जब टीम की सीनियर खिलाड़ियों की शिकायत से अवगत कराया गया, तो उन्होंने तुरंत इस्तीफे की पेशकश कर दी.
अगस्त में श्रीलंका के खिलाफ भारत की महिला टीम तीन ओडीआई और पांच टी 20 खेलेगी. सीरीज़ को आईसीसी महिला विश्व ट्वेंटी 20 के लिए एक महत्वपूर्ण तैयारी के रूप में माना जाता है, जिसे 9 नवंबर से विंडीज़ में खेला जाएगा.
The post कोच तुषार अरोठे के इस्तीफे के बाद पहली बार बोली मिताली राज, टीम को मोटीवेट करने के लिए दिया ये संदेश appeared first on SportzWiki Hindi.