Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

अभ्यास मैच ने कर दी विराट कोहली की समस्या हल, पहले टेस्ट की प्लेइंग इलेवन की तस्वीर साफ़

भारत और एसेक्स के बीच खेला अभ्यास मैच ड्रा हो गया है. इस मैच के बाद पहले टेस्ट के लिए विराट कोहली की कुछ समस्या हल हो गई है. जहाँ इस मैच में धवन ने ख़राब फॉर्म जारी है. वही टीम के लिए गेंदबाजी की संयोजन सामने आ गई है. तो आये जानते है कि इस मैच के बाद ही टीम के लिए टीम चयन में भी आसानी हो गई है.

धवन को किया जाएगा बाहर

पहले मैच के लिए धवन को टीम में जगह नही मिलनी चाहिए. पहले अभ्यास मैच में उन्होंने दोनों पारियों में डक बनाया है. ऐसे में राहुल का चयन टीम में होना चाहिए. केएल राहुल का प्रदर्शन अभ्यास मैच में अच्छा रहा है. ऐसे में विजय के जोड़ीदार के रूप में राहुल नज़र आएँगे. ऐसे में टीम के लिए सलामी बल्लेबाज़ की समस्या खत्म हो गई है.

कार्तिक होंगे टीम के विकेटकीपर 

कार्तिक ने अभ्यास मैच में 82 रन की पारी खेली है. वही इस मैच में दिनेश कार्तिक की कीपिंग भी अच्छी थी. इसके अलावा उन्हें इंग्लैंड में खेलने का अनुभव भी है. ऐसे में टीम इंडिया साहा की जगह उन्हें ही टीम में शामिल कर सकती है. उनके टीम में होने से निचलेक्रम में टीम को एक मजबूत बल्लेबाज़ भी मिल जाएगा.

उमेश और इशांत होंगे स्ट्राइक गेंदबाज़ 

भारत के लिए इस मैच में उमेश यादव और इशांत शर्मा ने अच्छा प्रदर्शन किया है. ऐसे में भुवी और जसप्रीत बुमराह की जगह ये दोनों गेंदबाज़ तेज़ गेंदबाज़ी की कमान संभल सकते है.शमी वापसी के बाद अपनी लय से दूर हैं. वही शार्दुल ठाकुर के पास टेस्ट का अनुभव नही है. ऐसे में साफ है कि टीम मैनजेमेंट गेंदबाज़ी की कमान इशांत शर्मा और उमेश में किसी एक को देगी. इशांत का प्रदर्शन इंग्लैंड में काफी अच्छा रहा  है. ऐसे में वो तेज़ गेंदबाज़ी की कमान संभल सकते हैं

The post अभ्यास मैच ने कर दी विराट कोहली की समस्या हल, पहले टेस्ट की प्लेइंग इलेवन की तस्वीर साफ़ appeared first on SportzWiki Hindi.