Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

युजवेंद्र चहल का खुलासा इस फनी नाम से मैदान पर पुकारते है महेंद्र सिंह धोंनी

टीम इंडिया के लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल आज वर्तमान समय में एक मुख्य गेंदबाज बनकर उभरे है और इन्हें सीमित ओवरों के हर मैच में खेलने का मौका मिल रहा है। हालाँकि इन्हें अभी टेस्ट में जगह मिलने का इंतजार है। इसी बीच द क्विंट के साथ बातचीत में उन्होंने एक बड़ा खुलासा किया कि पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी उन्हें “तिल्ली” के नाम से पुकारते है और हमेशा गेंदबाजी करते समय सुझाव देते हैं।

हरियाणा में जन्मा यह लेग स्पिनर टीम के अलावा आईपीएल में भी लगातार अच्छा प्रदर्शन करते आया है। इन्होंने टीम इंडिया के लिए लगातार हर मैच में अच्छा प्रदर्शन किया है। साथ ही इंटरव्यू में इनसे यह पूछा गया कि ये किस टीम के खिलाफ खेलना पसंद करते है, तो इन्होंने जवाब दिया कि पकिस्तान के खिलाफ ज्यादा पसंद करते है। हालाँकि ये मुख्य रूप से टी-20 के स्टार खिलाड़ी रहे है।

हालांकि, वह इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) से अधिक रणजी ट्रॉफी खेलना पसंद करते हैं। उनसे पूछा गया कि क्या उन्हें भारत या विदेश में खेलना पसंद है। तो जवाब में, चहल ने कहा कि घर में खेलने से ज्यादा सपोर्ट मिलता है। इसका मतलब यही है उन्हें घर में ज्यादा खेलना पसंद है।

यह बात तो शायद आप भी जानते ही है कि युजवेंद्र चहल जो भारतीय टीम के सबसे ज्यादा दुबले पतले खिलाड़ी है और हर कोई हंसी मजाक करता रहता है और अब धोनी ने भी इन्हें नया निकनेम “तिल्ली” नाम दे दिया है। हालाँकि टीम में ये सबसे ज्यादा हंसमुख वाले खिलाड़ियों की सूची में आते है।

चहल जिन्होंने भारत के लिए अब तक 26 वनडे और 26 ही टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले है जिसमें शानदार गेंदबाजी से सभी को प्रभावित किया है। टी-20 में इन्होंने एक बार 6 विकेट भी लिए जबकि वनडे में एक बार 5 विकेट लिए है। कुल मिलाकर अब इन्हें टेस्ट में खेलने की ख्वाहिश रह गयी है।

The post युजवेंद्र चहल का खुलासा इस फनी नाम से मैदान पर पुकारते है महेंद्र सिंह धोंनी appeared first on SportzWiki Hindi.