Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

इंग्लैंड की महिला क्रिकेटर एलेक्स हार्टली अपने एक फैन्स के साथ ख़ास डेट को तैयार, लेकिन रखी ये शर्त

पिछले कुछ सालों से सोशल मीडिया पर पूरी दुनिया कुछ ज्यादा ही व्यस्त है। सोशल मीडिया में अलग-अलग तरह से लोग अपनी राय को बखूबी रख सकते हैं। लोगों के मन में जो इच्छा है उसे वो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर जाहिर कर देते हैं। सोशल मीडिया अब एक ऐसा माध्यम बन गया है जिससे लोग अपनी बात को सेलिब्रिटी तक पहुंचा देते हैं।

ट्वीटर पर फेस अपने फेवरेट क्रिकेटर के सामने रख देते हैं अपनी इच्छा

उसी तरह से सोशल मीडिया पर फैंस अपने फेवरेट क्रिकेटर तक भी आसानी से अपनी बात को पहुंचा देते हैं। फैंस अपने फेवरेट क्रिकेटर को अपनी दिल में छुपी कई बातों को साझा तक कर देते हैं। कुछ उसी तरह से इंग्लैंड की स्टार महिला क्रिकेटर एलेक्स हार्टली के पास उनके एक फेस ने एक बहुत ही खास और अहम इच्छा रख दी।

इंग्लैंड की महिला क्रिकेटर एलेक्स हार्टली के सामने एक फेन ने रखी डेट की इच्छा

जी हां इंग्लैंड की महिला स्टार क्रिकेटर एलेक्स हार्टली से उनके एक फेस ने डेट का वक्त मांग लिया। जिससे ना सिर्फ एलेक्स हार्टली बल्कि हर कोई हैरान रह गया। सोशल मीडिया के ट्वीटर प्लेफॉर्म पर साहिल मेहन नाम के एक फेन ने एलेक्स हार्टली के सामने अपनी इच्छा रख दी। साहिल मेहन ने हार्टली को काफी पर चलने की बात कह डाली।

एलेक्स हार्टली ने अपने उस फेन के सामने रखी ये शर्त

लेकिन एलेक्स हार्टली भी कहां पीछे रहने वाली थी उन्होंने भी ट्वीट करते हुए अपने इस सिरफिरे फेन के सामने एक ऐसी शर्त रख दी जिसे कर पाना बहुत ही मुश्किल है। एलेक्स हार्टली ने अपने उस साहिल से बास्केटबॉल के स्टार खिलाड़ी स्टीफन कैरी की तरह तीन पॉइंट हासिल करने की शर्त रख दी। एलेक्स हार्टली ने अपने ट्वीटर पर स्टीफन कैरी का फोटो डालकर साहिल को लिखा कि “अगर तुम इनकी तरह तीन पॉइंट हासिल कर लो तो मैं तुम्हारे साथ कॉफी पर चलुंगी।”

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।

The post इंग्लैंड की महिला क्रिकेटर एलेक्स हार्टली अपने एक फैन्स के साथ ख़ास डेट को तैयार, लेकिन रखी ये शर्त appeared first on SportzWiki Hindi.