भारतीय क्रिकेट टीम विराट कोहली की कप्तानी में अपनी सबसे बड़ी अग्निपरीक्षा के लिए कुछ ही घंटे में इंग्लैंड के खिलाफ मैदान में उतरने वाली है। विराट कोहली और भारतीय टीम के लिए ये इंग्लैंड दौरा कई मायनों में बहुत ही अहम माना जा रहा है। अभी दौरे की शुरूआत होने में दो दिन ही बचे थे कि भारतीय टीम को दो बहुत बड़े झटके लग गए हैं।

बुमराह और वॉशिंगटन सुंदर चोट के बाद टी-20 सीरीज से बाहर
भारतीय टीम के साथ मिशन इंग्लैंड के लिए शामिल किए गए दो खिलाड़ी टीम के सबसे महत्वपूर्ण गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और टीम के युवा स्पिन गेंदबाज वॉशिंगटन सुंदर आयरलैंड के खिलाफ दूसरे टी-20 मैच से पहले फुटबॉल खेलने के दौरान चोटिल हो गए और अब इनकी चोट की गंभीरता को देखते हुए इंग्लैंड के खिलाफ 3 जुलाई से शुरू होने जा रही 3 मैचों की टी-20 सीरीज से बाहर कर दिया गया है।

बुमराह-सुंदर की जगह चाहर-क्रुणाल को मौका
टीम मैनेजमेंट ने जसप्रीत बुमराह और वॉशिंगटन सुंदर के रूप में अपने दो सबसे शानदार खिलाड़ियों के बाहर होने के साथ ही उधर इंग्लैंड में ही भारत ए के लिए खेल रहे राजस्थान के तेज गेंदबाज दीपक चाहर और बड़ौदा के ऑलराउंडर खिलाड़ी क्रुणाल पंड्या को बुला लिया है। क्रुणाल पंड्या और दीपक चाहर को सुंदर और बुमराह की जगह रिप्लेस किया गया है।

दीपक चाहर और क्रुणाल पंड्या को अच्छे प्रदर्शन का ईनाम
राजस्थान के तेज गेंदबाज दीपक चाहर और बड़ौदा के स्पिन गेंदबाज क्रुणाल पंड्या को पहली बार भारतीय सीनियर टीम में मौका दिया गया है। इन दोनों ही खिलाड़ियों ने भारत ए और आईपीएल में अपने शानदार प्रदर्शन से पिछले कुछ समय से बहुत खास प्रभाव छोड़ा है। ऐसे में इन दोनों को अपने शानदार प्रदर्शन का ईनाम दिया गया है।

चाहर ने भारत ए के लिए तो क्रुणाल ने आईपीएल में किया शानदार प्रदर्शन
दीपक चाहर ने हाल ही में खेले गए आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए शानदार प्रदर्शन किया। इसके बाद इन्होंने भारत ए के लिए इंग्लैंड में त्रिकोणिय सीरीज में 4 मैचों में 13 विकेट अपने नाम किए। तो वहीं क्रुणाल पंड्या त्रिकोणिय सीरीज में खेले 3 मैचों में अपने नाम केवल 3 रन और 2 विकेट हासिल कर सके लेकिन उनको आईपीएल में पिछले लगातार तीन साल के प्रदर्शन को देखते हुए टीम में जगह दी है।

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।
The post जसप्रीत बुमराह और वॉशिंगटन सुंदर के चोटिल होते ही इन दो युवा खिलाड़ियों को मिला टीम इंडिया से डेब्यू का मौका appeared first on SportzWiki Hindi.