Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

इंडोनेशिया ओपन में प्रणय ने किया बड़ा उलटफेर, लिन डैन को किया टूर्नामेंट से बाहर

जकार्ता। भारत के स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी एचएस प्रणय ने इंडोनेशिया ओपन सुपर सीरीज टूर्नामेंट के पहले दौर में ही सुपर डैन के नाम से मशहूर चीन के लिन डैन को उलटफेर का शिकार बनाया है।

आठवीं वरीयता प्राप्त भारत के एचएस प्रणय ने मंगलवार को विश्व में आठवीं रैंकिंग के चीन के लिन डैन को 21-15, 9-21, 21-14 से हराकर दूसरे दौर में प्रवेश कर लिया। यह प्रणय की अपने बैडमिंटन करियर की सबसे बड़ी जीत है। प्रणय का अगले दौर में ताइपे के वांग जू वेई के साथ मुकाबला होगा।

मां बनने के बाद सेरेना ने विंबलडन में किया जीत से आगाज

भारतीय खिलाड़ी प्रणय ने यह मैच केवल 59 मिनट में ही जीत लिया। इसके साथ ही विश्व में 13वीं रैंकिंग के प्रणय ने पूर्व नंबर एक खिलाड़ी लिन डैन के खिलाफ अपना करियर रिकॉर्ड 2-1 कर लिया है। लिन डैन दो बार के ओलंपिक, पांच बार के विश्व और छह बार के ऑल इंग्लैंड चैंपियन हैं।

विंबलडन में फेडरर ने की शानदार शुरुआत, पहले ही दौर में बाहर हुई यूएस ओपन चैंपियन स्टीफंस

वहीं ताइपे के वांग जू वेई ने पहलेे दौर के एक अन्य मुकाबले में भारत के बी साई प्रणीत को केवल 34 मिनट में शिकस्त देकर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया है। वांग जू वेई ने भारत के बी साई प्रणीत को 21-10, 21-13 से शिकस्त दी।

आरोन फिंच ने खेली टी-20 क्रिकेट की सबसे बड़ी पारी, बना दिए कई विश्व रिकॉर्ड

भारत के एक अन्य बैडमिंटन खिलाड़ी समीर वर्मा ने डेनमार्क के रेसमस गेम्के को 21-9, 12-21, 22-20 से शिकस्त देकर अगले दौर में जगह बनाई है। शीर्ष भारतीय खिलाड़ी पीवी सिंधु और किदाम्बी श्रीकांत इंडोनेशिया ओपन सुपर सीरीज टूर्नामेंट में अपने अभियान की शुरूआत बुधवार से करेंगे। इन दोनों भारतीय खिलाडिय़ों को पिछले सप्ताह मलेशियन ओपन के सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा था।

इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी-20 मैच में ये विश्व रिकॉर्ड बना सकते हैं विराट कोहली