Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

सोशल मीडिया की दुनिया में सबसे ‘अमीर’ क्रिकेटर बने विराट कोहली!

लाइव सिटीज, सेंट्रल डेस्क: सोशल मीडिया आज एक बहुत बड़ा जरिया बन चुका है हर किसी की जन्दगी के लिए. ऐसे में हमारे सेलेब्स और क्रिकेटर्स कैसे पीछे रह सकते हैं. जी हां, हम बात कर रहे है कप्तान कूल विराट कोहली के बारे में. जिन्होंने आज इंस्टाग्राम पर सबको पीछे छोड़ दिया है.

बता दें कि भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है. 29 साल के विराट ने 2018 के इंस्टाग्राम स्पोर्ट्स रिच लिस्ट (समृद्ध सूची) में नौवें स्थान पर रहते हुए अमेरिकी बास्केटबॉल सुपरस्टार स्टीफन करी और रिटायर्ड दिग्गज पेशेवर मुक्केबाज फ्लॉयड मेवेदर को पीछे छोड़ दिया है.

यह भी पढ़ें:

OMG! रोनाल्डो की 1 कार की कीमत में विराट कोहली की सभी कारें आ जाएंगी, ऐसा है इनका टशन

इस सूची में फुटबॉल के मेगास्टार पुर्तगाल के क्रिस्टियानो रोनाल्डो सबसे ऊपर हैं, जबकि उनके समकालीन मशहूर ब्राजीली फुटबॉलर नेमार दूसरे नंबर पर हैं. रोनाल्डो के प्रबल प्रतिद्वंद्वी अर्जेंटीना के लियोनेल मेसी तीसरे स्थान पर हैं.

इंस्टाग्राम के शेड्यूलिंग टूल HopperHQ.com की सूची के मुताबिक- कोहली, जिनके इंस्टाग्राम पर 23.2 मिलियन फॉलोअर्स (2,32,12,898) हैं, अपने एक प्रायोजित इस्टाग्राम पोस्ट से 120,000 अमेरिकी डॉलर ( लगभग 83 लाख रुपये) कमाते हैं.

33 साल के क्रिस्टियानो रोनाल्डो, जिनके 136 मिलियन फॉलोअर्स (13,69, 87,166) हैं, अपने एक प्रायोजित इस्टाग्राम पोस्ट से सर्वाधिक 750,000 अमेरिकी डॉलर (लगभग 5.16 करोड़ रुपए) कमाते हैं.

देखें वीडियो:

The post सोशल मीडिया की दुनिया में सबसे ‘अमीर’ क्रिकेटर बने विराट कोहली! appeared first on Live Cities.