Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

इयान मॉर्गन ने भारत के खिलाफ दुसरे वनडे में मिली जीत का श्रेय इन दो स्टार खिलाड़ियों को दिया

इंग्लैंड की टीम ने दुसरे वनडे मैच में भारतीय टीम को 25 रन से हराकर तीन मैचों की सीरीज को 1-1 से बराबर कर लिया है. इंग्लैंड के कप्तान इयान मॉर्गन अपनी टीम की इस जीत से काफी खुश नजर आये है.

इंग्लैंड के कप्तान इयान मॉर्गन ने अपनी टीम की इस जीत के बाद अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपने खिलाड़ियों की जमकर तारीफ की है और इस मैच को लेकर कई रोचक बाते बोली है.

सीरीज में वापसी करना अच्छा 

The circumstances apart from Manchester have helped us: Morgan Father's end

इंग्लैंड के कप्तान इयान मॉर्गन ने कहा, “हमने बहुत अच्छी तरह से सीरीज में वापसी की है और मुझे इसकी उम्मीद भी थी. जैसे हमने टी-20 सीरीज में वापसी की थी वैसे ही वनडे सीरीज में भी की है. हमने पहले वनडे मैच से बहुत कुछ सिखा और उसके आधार पर अपने खेले को बेहतर करने की कोशिश की. हमने स्पिन गेंदबाजी को उसी तरह की विकेट पर आज थोड़ा बेहतर तरीके से खेला है.

रूट था आज लाजवाब 

इयान मॉर्गन ने आगे कहा, “यह विकेट थोड़ा मुश्किल था, लेकिन जो रूट आज लाजवाब था और बाकि लड़कों ने भी अच्छा प्रदर्शन किया है. हमारे गेंदबाजो ने तो आज बहुत ही बेहतरीन गेंदबाजी की है. यह मेरा घरेलू मैदान है और यहां जीत मिलना मिलना मेरे लिए बहुत अच्छा अनुभव है.”

बल्लेबाजी हमारी ताकत 

इयान मॉर्गन ने आगे अपनी टीम की बल्लेबाजी को मजबूत बताते हुए कहा, “हमारी बल्लेबाजी हमारी टीम की ताकत है और हम जिस तरह से अपनी पारी को सवारते है वह बहुत अच्छी बात है. हमारे पास निचले क्रम तक डेविड विली जैसे खिलाड़ी है जो अच्छी पारियां खेल सकते है. उन्होंने आज भी हमारे लिए एक अच्छी पारी खेली है. हमने इस गर्मी में अपनी बल्लेबाजी से काफी अच्छा किया है और गेंदबाजी में भी हमारा प्रदर्शन ठीक रहा है.”

आगे भी करेंगे शानदार प्रदर्शन 

इयान मॉर्गन ने आगे अपने बयान में कहा, “हमारे ऊपरी क्रम के बल्लेबाजों के खेलने की सोच काफी सकरात्मक है और हम उनसे ऐसी ही उम्मीद भी करते है. उम्मीद है, कि अब हम अपने इस शानदार प्रदर्शन को सिर्फ आज तक ही सीमित नहीं रखेंगे, बल्कि आगे भी हम ऐसा ही अच्छा क्रिकेट खेलते रहेंगे. हमें आज दर्शकों का भी बेहतरीन सपोर्ट था.

The post इयान मॉर्गन ने भारत के खिलाफ दुसरे वनडे में मिली जीत का श्रेय इन दो स्टार खिलाड़ियों को दिया appeared first on SportzWiki Hindi.