Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में कोहली हासिल कर सकते हैं ये तीन बड़ी उपलब्धियां

खेल डेस्क। सीमित ओवरों की शृंखलाओं के बाद अब भारत और मेजबान इंग्लैंड टीम टेस्ट सीरीज में एक-दूसरे का मुकाबला करेगी। दोनों देशों के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज एक अगस्त से बर्मिंघम में शुरू होगी।

विश्व कप के बाद संन्यास लेगा दक्षिण अफ्रीका का ये दिग्गज तेज गेंदबाज

केवल एक रन से यह विश्व रिकॉर्ड तोड़ने से चूक गई भारतीय सलामी बल्लेबाज मंधाना

इस मैच में भारतीय कप्तान विराट कोहली के पास तीन बड़ी उपलब्धियां अपने नाम करने का मौका होगा। अगर पहले टेस्ट में भारतीय टीम जीत दर्ज करने में कामयाब हो सकी तो विराट कोहली सौरभ गांगुली को पछाडक़र भारत के सबसे सफल टेस्ट कप्तान बन जाएंगे।

इस मुकाबले में मिली जीत विराट कोहली की कप्तानी में टीम इंडिया की 22वीं जीत होगी। इससे पहले विराट कोहली ने 21वीं टेस्ट जीत दर्ज कर सौरभ गांगुली के रिकॉर्ड की बराबरी की थी।

विश्व के सबसे विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल ने अब बना दिया ये रिकॉर्ड

इसी मुकाबले में भारतीय टीम की नई रन मशीन विराट कोहली के पास इंग्लैंड के पूर्व कप्तान एलेस्टेयर कुक का एक कीर्तिमान भी ध्वस्त करने का मौका होगा। एलेस्टेयर कुक ने अपनी कप्तानी में भारत के खिलाफ 4 टेस्ट मैचों में जीत दर्ज की थी। अब तक विराट कोहली भी इंग्लैंड के खिलाफ चार मैचों में भारतीय टीम को अपनी कप्तानी में जीत दिलवा चुके हैं।

इंग्लैंड का यह क्रिकेटर भारतीय कप्तान विराट कोहली से लेना चाहता है प्रेरणा

अब विराट कोहली के पास एक अगस्त से बर्मिंघम में शुरू होने वाले पहले टेस्ट को जीतकर कुक को पीछे छोडऩे का मौका होगा।वहीं विराट कोहली इस मैच में इंग्लैंड के खिलाफ एक हजार रन का आंकड़ा भी पार कर सकते हैं। वह अब तक इंग्लैंड के खिलाफ 14 मैचों में 977 रन बना चुके हैं।पहले मैच में 23 रन बनाने के साथ ही वह इंग्लैंड के खिलाफ एक हजार रन के आंकड़े को छू लेंगे।