Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

किसने क्या कहा: विराट ने लगातार तीसरे मैच से किया भुवनेश्वर को बाहर लोगो ने दी ऐसी प्रतिक्रिया

टीम इंडिया के प्रमुख तेज गेंदबाज़ भुवनेश्वर कुमार के भी पीठ में चोट हैं. जिसके कारण वह फाइनल और अहम मुकाबला नहीं खेल पाए थे. इसके बाद उनके स्थान पर सिद्धार्थ कौल को टीम में जगह दी गयी.

स्विंग के बादशाह भुवनेश्वर कुमार को इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले लॉर्ड्स के मैदान पर दूसरे मैच में भुवी को नहीं खिलाया गया है, टीम प्रबंधन ने उन्हें आराम देकर अन्य गेंदबाजों के साथ प्रयोग करने की बात कर रहा है, ये इसलिए भी अहम है क्यूंकि अगले साल विश्वकप का आयोजन भी इंग्लैंड की ही सरजमीं पर होना है.

 

 

वैसे भुवी अपने प्रदर्शन द्वारा इंग्लैंड की टीम को बैकफुट में धकेलने में कामयाब हुए है. इन्होने अपनी धारदार गेंदबाजी द्वारा टीम को नए नए मुकाम बनाने में मदद की है.

बतौर भुवी ने इंग्लैंड की धरती पर अपनी गेंदबाजी का लोहा मनवाया है. ट्विटर पर अलग -अलग तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिली,“किसी ने कहा पूरी सिरीज से भुवी का बाहर होना और उनकी जगह सिद्दार्थ कौल को लेना, इस बार क्या होगा टीम इंडिया का”

इसके बाद एक यूजर ने कहा क्या बुमराह और भुवी टीम में आ सकते है, इसी तरह की प्रतिक्रियाएं आती रही, तरह- तरह की बाते सामने आई. एक यूजर ने क्रिकबज्ज से सवाल पूछ डाला क्या भुवनेश्वर को रेस्ट मिली है, जिससे वो टेस्ट सीरीज के लिए फिट रहें?

इस तरह की प्रतिक्रिया सामने आई, भुवनेश्वर और बुमराह टीम इंडिया की तेज गेंदबाज का प्रतिनिधित्व करते है. अगले साल विश्वकप की मेजबानी भी इंग्लैंड करेगा, इसको देखते हुए टीम प्रबंधन प्रयोग करने में भी नहीं हिचक रहा है.

इस तरह के प्रयोग आने वाले समय में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे. भुवी ने अभी हाल में संपन्न हुई टी-20 सिरीज में अच्छी गेंदबाजी कर टीम को जीत दिलाई थी.

 

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो इसे खूब शेयर, कमेंट और लाइक करे …

The post किसने क्या कहा: विराट ने लगातार तीसरे मैच से किया भुवनेश्वर को बाहर लोगो ने दी ऐसी प्रतिक्रिया appeared first on SportzWiki Hindi.