Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

भारत के विश्व विजेता कोच रहे गैरी कर्स्टन ने इस टीम के मुख्य कोच का पद छोड़ा, पद छोड़ने के पीछे बतायी व्यक्तिगत वजह

भारतीय क्रिकेट के विश्व विजेता कोच दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज खिलाड़ी रहे गैरी कृर्स्टन की काबिलियत से हर कोई वाकिफ है। गैरी कर्स्टन ने भारतीय क्रिकेट टीम को साल 2011 में अपने कोचिंग कार्यकाल में विश्व कप का खिताब दिलाने के बाद से गैरी कर्स्टन की कोच के तौर पर हर जगह पूछ होने लगी। इसी के तहत वो ऑस्ट्रेलिया की घरेलु टी-20 लीग बिग-बैश लीग में होबार्ट हेरिकेंस के कोच बने थे।

गैरी कर्स्टन ने व्यक्तिगत कारणों से छोड़ी होबार्ट हेरिकेंस की कोचिंग

लेकिन बुधवार को बड़ा कदम उठाते हुए गैरी कृर्स्टन ने होबार्ट हेरिकेंस के कोचिंग पद से इस्तीफा दे दिया है। होबार्ट हेरिकेंस की टीम को गैरी कर्स्टन के कोच पद छोड़ने से बड़ा झटका लगा है। वहीं गैरी कर्स्टन ने मुख्य कोच पद छोड़ने का कारण अपना व्यक्तिगत कारण बताया।

गैरी कर्स्टन की कोचिंग में आखिरी बिग-बैश लीग में होबार्ट हेरिकेंस ने फाइनल का सफर तय किया जहां पर उन्हें एडिलेड स्ट्राइकर से हार का सामना करना पड़ा था।

गैरी कर्स्टन की जगह अब एमड ग्रिनिफ संभालेंगे हेरिकेंस की कोचिंग

होबार्ट हेरिकेंस की टीम के मुख्य कोच पद गैरी कर्स्टन के द्वारा छोड़ने के बाद इस टीम के पिछले सीजन में सहायक कोच रहे एडम ग्रिनिफ मुख्य कोच पद की जिम्मेदारी को संभालेंगे।

गैरी कर्स्टन ने हेरिकेंस के साथ खेले सभी साथियों का जताया आभार

गैरी कर्स्टन ने होबार्ट का साथ छोड़ने को लेकर कहा कि

मैंने अपने एक विशिष्ट व्यक्तिगत कारण से होबार्ट हेरिकेंस के मुख्य कोच के रूप में अपनी भूमिका से इस्तीफा देने का फैसला किया है। ये एक दुर्भाग्यपूर्ण परिस्थिति है क्योंकि मैंने क्लब के साथ अपना समय पूरी तरह से आनंद के साथ बिताया। मैं हेरिकेंस के साथ शामिल रहे सभी को उनकी मेहनत और समर्थन के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं।  और मैं आने वाले सीजन के लिए सभी खिलाड़ियों के अच्छे प्रदर्शन की कामना करता हूं।”

मैं आगे भी करता रहूंगा होबार्ट हेरिकेंस का समर्थन

गैरी ने आगे कहा कि

मुझे इसमें कोई शक नहीं है कि टीम एक बार फिर से प्रतिस्पर्धी प्रदर्शन करेगी। और एडम ग्रिनिफ और जॉर्ज बैली के मजबूत नेतृत्व में वो सभी आनंद लेंगे। मैं एक बड़े हेरिकेंस समर्थक के रूप में बचे रहने की उम्मीद करता हूं। और मैं इसको केपटाउन में बारिकी से देखूंगा। मुझे होबार्ट के साथ बिताया समय बहुत पसंद आया।”

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।

The post भारत के विश्व विजेता कोच रहे गैरी कर्स्टन ने इस टीम के मुख्य कोच का पद छोड़ा, पद छोड़ने के पीछे बतायी व्यक्तिगत वजह appeared first on SportzWiki Hindi.