Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

विराट कोहली को चुनौती देने वाले इस स्टार खिलाड़ी पर लगा बैन

विराट कोहली को चुनौती देने वाले अफगानिस्तान के स्टार विकेटकीपर और बल्लेबाज़ मोहम्मद शहजाद पर बोर्ड ने बैन लगया है. बोर्ड ने शहजाद पर एक मैच का बैन और उनके अगले इंटरनेशनल मैच से 50% मैच फ़ीस का बैन लगाया है. बोर्ड ने ये कदम उनके कोड ऑफ़ कंडक्ट पर उठाया है.

मैच के बाद की थी अंपायर की बुराई 

गाजी अमानुल्ला खान क्षेत्रीय वन डे टूर्नामेंट के फाइनल में बोस्टन के खिलाफ हुए मैच के दौरान शाहजद अंपायरों के सार्वजनिक अपमान के लिए दोषी पाया गया था। पोस्ट-मैच प्रेजेंटेशन समारोह में बोलते हुए उन्होंने अंपायर के फैसले पर नाराजगी जताई थी. जिसके बाद बोर्ड ने ये कदम उठाया था. 

इससे पहले भी लगाया गया था जुर्माना

आपको बता ये पहली बार नही हुआ है. उनके साथ ये पहले भी हो चुका है. इससे पहले अफगानिस्तान के विकेटकीपर मोहम्मद शहजाद पर बिना अनुमति के पाकिस्तान के क्रिकेट क्लब की ओर से खेलने पर जुर्माना लगाया गया था. इस बात की जानकारी अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अधिकारी ने दी थी . इस दौरान पेशावर में स्थानीय टूर्नामेंट में हिस्सा लेने के बाद शहजाद को तीन लाख अफगानीज ( लगभग 4400 डॉलर ) का भुगतान करने और अफगानिस्तान लौटने का आदेश दिया गया था

इस मामले को लेकर एसीबी के मीडिया और मार्केटिंग प्रमुख लुतफुल्लाह स्टेनिकजई ने बताया कि विश्व कप 2019 के लिए क्वालिफाई करके अफगानिस्तान टीम के जिंबाब्वे से स्वदेश लौटने के बाद 30 साल के शहजाद पाकिस्तान चले गए थे. इस दौरान स्टेनिकजई ने कहा था अगर दोबारा यह गलती दोहराई गई, तो अगली बार उसके क्रिकेट खेलने पर प्रतिबंध लग सकता है.’

आप को बता दें कि शहजाद इस पहले कोहली पर भी निशाना साध चुके है. इस दौरान उन्होंने कहा था कि उन्हें फिटनेस पर कोई भी ध्यान नही देना है और बिना की स्पेशल डायट के ही कोहली से ज्यादा लंबे छक्के मार सकते है. जिसके बाद उनकी काफी ज्यादा आलोचना हुई थी.

The post विराट कोहली को चुनौती देने वाले इस स्टार खिलाड़ी पर लगा बैन appeared first on SportzWiki Hindi.