Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

यो-यो टेस्ट में फेल कर अम्बाती रायडू जैसे खिलाड़ियों को किया जा रहा टीम से बाहर और दूसरी तरफ कोहली के पसंदीदा खिलाड़ियों को चोटिल होने के बाद भी मिल रही जगह

एक अगस्त से भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला टेस्ट मैच खेला जाएगा. मगर उससे पहले बीसीसीआई की चयन प्रक्रिया पर सवाल उठे हैं. जसप्रीत बुमराह आयरलैंड के खिलाफ टी-20 मैच में चोटिल हो गए थे. जिस कारण वह इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 और वनडे सीरीज नहीं खेल पाए थे. जबकि भुवनेश्वर कुमार भी इस दौरान पूरी तरह फिट नही रहे. कभी वह प्लेयिंग इलेवन का हिस्सा बने तो कभी बाहर हुए.

फिट नही इसके बाद भी चयन 

इसमें कोई शक नही है कि जसप्रीत बुमराह और भुवनेश्वर कुमार भारतीय टीम के एक शानदार गेंदबाज हैं. इन दोनों गेंदबाजों ने भारतीय टीम की गेंदबाजी को अधिक मजबूत बनाया है. मगर फिट ना होने के बावजूद चयन होना किस हद तक सही माना जा सकता है. ये ना तो खिलाड़ियों की फिटनेस लिए सही है और ना ही टीम के लिए.

भुवनेश्वर कुमार पूरी तरह फिट नही थे. इसके बाद भी इंग्लैंड के खिलाफ वह टी-20 और वनडे सीरीज के दौरान टीम का हिस्सा रहे. मगर वह पूर्ण रूप से फिट ना होने के कारण कभी प्लेयिंग इलेवन का हिस्सा बने तो कभी नही.

अब सवाल ये है कि जब वह पूरी तरह फिट नही थे तो इसके बाद भी टीम में शामिल क्यों किए गए. अनफिट खेलना भुवनेश्वर के लिए भी खतरनाक हो सकता है और टीम के लिए भी सही नही है.

इसके बाद चोट से जूझ रहे जसप्रीत बुमराह अभी पूरी तरह ठीक नही हो पाए थे और उन्हें टेस्ट टीम में शामिल कर लिया गया. जब वह इंग्लैंड पहुंच गए तो सामना आया कि वह अभी फिट नही हैं, इसलिए पहला टेस्ट मैच नही खेल पाएंगे. ऐसे में अनफिट खिलाड़ियों का टीम में चयन बीसीसीआई किस आधार पर कर रहा है ये समझ से परे है. जबकि कुछ और गेंदबाजों को भी मौके दिए जा सकते है.

The post यो-यो टेस्ट में फेल कर अम्बाती रायडू जैसे खिलाड़ियों को किया जा रहा टीम से बाहर और दूसरी तरफ कोहली के पसंदीदा खिलाड़ियों को चोटिल होने के बाद भी मिल रही जगह appeared first on SportzWiki Hindi.